जब अर्जुन ने कहा घर लौटने का समय हो गया

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टोरी अपलोड की जिसमें वो विमान में बैठे नजर आ रहे हैं और उसमें अर्जुन ने लिखा घर लौटने का वक्त हो गया। वहीं परिणीति चोपडा़ के बारे में उन्होंने लिखा मुझे ज्यादा याद मत करना जैसा तुम हमेशा करती हो। बता दें की सिर्फ अर्जुन ही नहीं बल्कि परिणीति ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टोरी अपलोड की थी जिसमें उन्होंने लिखा कि नमस्ते इंग्लैंड का पंजाब शिड्यूल पूरा। मालूम हो कि फिल्म नमस्ते इंग्लैंड अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की रिलीज डेट 7 दिसंबर बताई जा रही है।

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के दौरान परिणीति ने अर्जुन को इस वजह से दे दिया धक्का,जानें पूरा मामला

एक दूसरे से सोशल मीडिया पर कर रहे मजाक

परिणीति ने अर्जुन के साथ ट्वीटर पर एक वीडियो क्लिप अपलोड की है जिसमें अर्जुन कपूर और परणीति चोपडा़ बडे़ ही मजाकिया मूड में नजर आए। वीडियो क्लिप में अर्जुन परिणीति से करते हैं ये एसी मुझे दे दे ठाकुर, इस पर परिणीति कहती हैं ये ठाकुर कौन है? अर्जुन बडे़ ही मजाकिया लहजे में कहते हैं शोले देखो बेटी। इस बात पर परिणीति जवाब देती हैं मैंने देखी है। अर्जुन परिणीति का मजाक बनाते हुए कहते हैं कि झूठ मत बोलो की तुमने हेमाजी को एक्टिंग करते हुए देखा है। जब से परिणीति और अर्जुन पंजाब से शूटिंग पूरी करके लौटे हैं तब से दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से मजाक करते दिख रहे हैं और काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के दौरान परिणीति ने अर्जुन को इस वजह से दे दिया धक्का,जानें पूरा मामला

जब परिणीति चोपडा़ ने अर्जुन कपूर को दिया धक्का

फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के दौरान परिणीति चोपडा़ ने अर्जुन कपूर के साथ एक वीडियो वायरल किया था जिसमें वो अर्जुन कपूर को धक्का देती दिख रही हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपडा़ मजाकिया ढंग से अर्जुन कपूर को धक्का देती दिख रही हैं। परिणीति चोपडा़ अर्जुन कपूर को पूरी ताकत के साथ हिलाने की कोशिश कर रही हैं पर उन्हें हिला तक नहीं पा रही हैं। परिणीति चोपडा़ और अर्जुन शूटिंग के दौरान एक दुसरे के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपडा़ करीब चार साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म इश्कजादे से फिल्म जगत में एंट्री ली थी।

43 साल की काजोल दिखने लगीं 20 की, ये हैं बॉलीवुड की 5 फिटेस्ट एक्ट्रेसेज

टीशर्ट उठाकर इस हीरोइन ने दिखाए एब्स, ये 5 हसीनाएं जिम में यूं बहाती हैं पसीना

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk