1. अमिताभ बच्चन

1969 में सात हिंदुस्तानी से डेब्यू करने के बाद अमिताभ ने आनंद और परवाना जैसी कई फिल्में की। आनंद के लिए उन्हें फिल्मफेयर भी मिला। मगर ये फिल्में कुछ ज्यादा चली नहीं। फिर निर्देशक प्रकाश मेहरा ने 1973 में ज़ंजीर फिल्म बनाई। इस फिल्म ने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों का ट्रेंड बदल दिया। और यहीं से अमिताभ का एंग्री यंग मैन का सफर शुरू हो गया।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

2. श्रीदेवी

तेलगु फिल्मों में बचपन से अभिनय करतीं श्रीदेवी ने अपनी पहली फिल्म 1967 में की थी। 1979 में उन्होंने अपना पहला कदम हिंदी सिनेमा में सोल्वाँ सावन के साथ रखा था। 1983 में जीतेंद्र के साथ रिलीज हुई थी उनकी हिम्मतवाला। इस फिल्म के गाने नैनों में सपना में उनके आउटफिट्स ने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद से बॉलीवुड में उनका नाम आसमान छूने लगा।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

3. अक्षय कुमार

मार्शल आर्ट ट्रेनर, असिस्टेंट फोटोग्राफर, बैकग्राउंड डांसर और मॉडल बनने के बाद 1991 में अक्षय कुमार ने अपना बॉलीवुड डेब्यु सौगंध फिल्म के साथ किया। उस साल कुछ और फिल्में करने के बाद 1992 में अब्बास मस्तान ने उनके साथ खिलाड़ी बनाई। इस फिल्म के हिट होने के बाद अक्षय को लोग खिलाड़ी के नाम से जानने लगे। खिलाड़ी सिरीज की शुरूआत यहीं से हुई। और इंडस्ट्री को एक एक्शन हीरो मिल गया।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

4. शाहरुख खान

किंग खान ने 1988 में टीवी से शुरूआत की। 1991 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दीवाना' की। 1993 में शाहरुख ने दो एंटी हीरो फिल्में भी की। डर और बाजीगर दोनों ने ही उन्हें काफी प्रसिद्ध कर दिया। आज भी उनका डायलॉग क...क...क..किरन काफी फेमस है।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

5. आमिर खान

केतन मेहता की होली से आमिर ने एक्टिंग 1984 में चालू कर दी थी। उन्होंने कई सालों तक काफी फिल्में की जिनकी प्रशंसा क्रिटिक्स ने की। 1995 से आमिर ने साल में एक या दो फिल्में करनी शुरू की। 1996 में उनकी इकलौती फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने उन्हें फिल्मफेयर दिलाया। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें जानने लगे।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

6. ऐश्वर्या राय

मैत्रेयी देवी की बंगाली किताब का रूपांतर फिल्म हम दिल दे चुके सनम थी। इस फिल्म ने ऐश्वर्या को काफी अवार्ड्स दिलाए। उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

7. शाहिद कपूर

बैकग्राउंड डांसर रह चुके शाहिद ने 2003 में फिल्म इश्क-विश्क से अभिनय करना शुरू किया। मगर 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह ने उनके सफलता के रास्ते खोले। क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी खराब रिव्यु दिए। लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया।   

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

8. करीना कपूर

करीना की फैन फालोइंग उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी से ही बन गयी थी। उन्होने काफी हिट फिल्में की हैं। 2007 में 'जब वी मेट' में उनका किरदार और एक्टिंग काबिले तारीफ थी। कहा गया कि इस किरदार ने उनकी असल पर्सनालिटी को बाहर निकाला।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

9. कटरीना कैफ

अपनी खराब हिंदी की वजह से कटरीना को कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। 2005 में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की सरकार में काम किया। मगर उनकी अवाज डब की गई। 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में उनको विदेशी लड़की का रोल मिला। इस फिल्म से उनके करियर की असल शुरूआत हुई।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

10. दीपिका पादुकोण

2006 में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम से अपना डेब्यु किया। इस फिल्म के बाद उनका परफॉर्मेंस घटता चला गया। साल में 5 फिल्में करने के बाद भी वह दर्शकों के दिल में वो जगह नहीं बना पाईं। 2012 में कॉकटेल फिल्म में उन्होंने बोल्ड रोल किया। बस यहीं से उनके करियर को पंख लगे और वह लगातार सफल होती गईं। हालांकि अब वह स्क्रिप्ट काफी सावधानी से चुनती हैं।

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

Story By : Priya Barasia

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk