-आग से मचा हड़कंप, एक शोरूम की 6 दुकानें जलीं

-फायर ब्रिगेड की 22 गाडि़यों ने 3 घंटे में पाया काबू

बरेली: प्रेमनगर में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आवास के पास कृष्ण लीला शॉपिंग काम्प्लेक्स में थर्सडे सुबह भयंकर आग लग गई। आग ने एक ही शोरूम की 6 दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग परेशान हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची। फायर ब्रिगेड की करीब 25 गाडि़यों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। आग से लाखों का नुकसान बताया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

5 बजे लगी शोरूम में आग

मंत्री के आवास से 100 मीटर की दूरी पर कृष्ण लीला शॉपिंग काम्प्लेक्स है। इसमें आलमगिरी गंज निवासी संजय अग्रवाल की आर्ट एरीना नाम से शोरूम है। शोरूम में थर्सडे सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। वहां पर मौजूद चौकीदार ने धुंआ निकलता देखा तो उसने तुरंत इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाडि़यां पहुंची लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फायर ब्रिगे्रड की गाडि़यां एक के बाद एक आती रहीं और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम में घरेलू सामान, गिफ्टस, खिलौने आदि थे जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

जमा हो गई भीड़

शोरूम में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिसकी वजह से भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को हटाया लेकिन फिर से भीड़ जमा हो गई। कई लोग आग लगने की वीडियो ग्राफी करते नजर आए। यही नहीं पुलिस को रूट भी डायवर्ट करना पड़ गया। काम्प्लेक्स के आसपास के लोग ज्यादा परेशान हो गए। क्योंकि उन्हें डर था कि आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। आग से आसपास की दुकानों में भी नुकसान हुआ है लेकिन नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो सका है। आग किस वजह से लगी इसका कारण नहंी पता चल सका है। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। बताया जा रहा है कि काम्प्लेक्स में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।