- मारपीट के दौरान युवक को चाकू लगा, फाय¨रग से मची अफरा-तफरी

Meerut : खैरनगर में गुरुवार रात आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। मारपीट के बाद चाकू मार दिया। आरोप है कि युवकों ने भरे बाजार में कई राउंड फाय¨रग भी की। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी पर पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ का खदेड़ा।

बहनोई से विवाद

खैरनगर गली कुरेशियान निवासी बब्लू पुत्र बल्लू दिल्ली में कम्प्यूटर डिजाइन का काम करता है। नये साल पर वह घर आया हुआ था। उसके फुफेरे भाई जावेद का अपने बहनोई से विवाद चल रहा है। गुरुवार दस बजे बब्लू घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि जावेद का बहनोई छह-सात युवकों के साथ खैरनगर पहुंचा। उसने बब्लू से जावेद के बारे में पूछताछ की। बब्लू से जानकारी होने से इनकार कर दिया।

बोल दिया हमला

आरोप है कि इस पर उन्होंने बब्लू पर हमला बोल दिया। डंडों से बुरी तरह पीटा और चेहरे पर चाकू से हमला किया। भीड़ जम होने पर हमलावर फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। गोलियां चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर देहली गेट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। घायल बब्लू का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। देहली गेट थाने में जावेद के बहनोई व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।