JAMSHEDPUR: कदमा भाटिया बस्ती मोहन पथ निवासी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कदमा मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार दास के घर पर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की और फरार हो गए। घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है। दोनों अपराधियों में से एक ने हेलमेट और दूसरे ने कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। गोली की आवाज सुनकर जब राजकुमार दास का भाई अजय दास बाहर निकला, तो बाइक के पीछे बैठा अपराधी अजय दास के सामने आया और गोली चला दी। संयोगवश गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद दोनों अपराधी फायरिंग करते हुए मेरिन ड्राइव की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद डीएसपी कैलाश करमाली और कदमा थाना प्रभारी राजदेव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। राजकुमार दास ने फाय¨रग का आरोप कदमा उलियान निवासी अजीत चटर्जी पर लगाया है।

राजकुमार दास ने बताया कि फायरिंग के वक्त वे अपने घर पर महिला भाजपा कार्यकर्ता श्यामा मुखी समेत अन्य के साथ सभी चाय-नाश्ता कर रहे थे। फाय¨रग करने वाले घर और जमीन खाली करने की धमकी दे रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे।

दो खोखा, एक कारतूस बरामद

कदमा पुलिस ने घटनास्थल से 7.म्भ् गोली का दो खोखा और एक गोली बरामद की है। जांच में पुलिस ने गोली का एक खोखा दीवार के पास से और दूसरी गोली जमीन पर गिरी मिली। तीसरी गोली संभवत पिस्तौल से निकलकर गिर गई। घटना के बाद भाजपा विधायक के प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता राजकुमार दास के घर पर पहुंचे और पुलिस के सामने फाय¨रग की घटना को लेकर विरोध जताया।

पहले भी हुई थी फाय¨रग

राजकुमार दास जमीन की खरीद-बिक्री के धंधे से भी जुड़े हैं। कुछ साल पहले भी उनपर फायरिंग हुई थी और सात-आठ गोली लगने के बावजूद वे बच गए थे। ख्0 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा, कदमा मंडल के अध्यक्ष राजू सिंह पर नौशाद समेत तीन ने छेड़खानी का विरोध किए जाने पर जानलेवा हमला किया था। हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ख्0 और ख्7 जुलाई को कदमा थाने पर प्रदर्शन और हंगामा किया था।

राजकुमार दास की घर से सटे खाली जमीन को लेकर अजीत चटर्जी से विवाद चल रहा है। मामला एसडीओ कोर्ट में है। फाय¨रग जमीन विवाद से जुड़ा है या मामला कुछ दूसरा है इसकी जांच हो रही है।

-कैलाश करमाली, डीएसपी, मुख्यालय-ख्