कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की दूल्हे और दुल्हन के रूप में पहली तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के लिए शिबानी ने घूंघट के साथ लाल रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में खुला रखा वहीं फरहान ने एक काले रंग का टक्सीडो चुना। शादी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला घर में हो रही है।

शादी में पहुंचे करीबी दोस्त
फूलों की सजावट शिबानी के वेडिंग गाउन से मेल खाती है। सुबह-सुबह मेहमानों को विवाह स्थल पर पहुंचते देखा गया। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। इससे पहले आज, शिबानी दांडेकर ने अपने दुल्हन के लाल सैंडल की एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था, "चलो शुरुआत करते हैं।"

काफी अलग तरह की है ये शादी
इस शादी में ऋतिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, शंकर महादेवन, रितेश सिधवानी, अनुषा दांडेकर, अमृता अरोड़ा और अन्य हस्तियां शामिल हुईं। शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की अंतरंग शादी के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया था, "वे शादी को काफी साधारण रखना चाहते थे। मेहमानों को शादी के लिए पेस्टल और सफेद जैसे हल्के रंग पहनने के लिए भी कहा गया है। शादी में न निकाह होगा या न ही मराठी रीति रिवाज की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बजाय, दोनों ने अपनी प्रतिज्ञा लिखी है जिसे वे मुख्य शादी के दिन पढ़ेंगे, जो कि 19 फरवरी है।"

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk