- राजधानी में नहीं मिला कोई नया केस, 10 पॉजिटिव का ही चल रहा इलाज

रुष्टयहृह्रङ्ख : केजीएमयू में भर्ती एक और मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, दोबारा 24 घंटे बाद हुई जांच में वायरस मौजूद मिला। ऐसे में उसे डिस्चार्ज नहीं किया गया। उधर, शहर में हुए 80 से अधिक टेस्ट में बस्ती का एक मरीज पॉजिटिव मिला। लखनऊ में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लखीमपुर का है युवक

केजीएमयू में 18 मार्च से भर्ती मैगलगंज खीरी निवासी मरीज में पहली बार रिपोर्ट निगेटिव आई। ऐसे में उसके ठीक होने की उम्मीद जगी। डॉक्टर ने दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज का दावा किया। वहीं, गुरुवार को 24 घंटे बाद दोबारा उसकी जांच की गई। लैब में हुई जांच में 50 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज करने से इंकार कर दिया।

-----------

सभी मरीजों की हालत स्थिर

केजीएमयू में सात मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। कमांड हॉस्पिटल में वृद्धा और उसके पति का इलाज चल रहा है। वहीं कनिका का इलाज पीजीआई में चल रहा है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन नए संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। केजीएमयू में कुल 84 टेस्ट हुए। इसमें बस्ती का एक पॉजिटिव अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं पीजीआइ में पांच मरीजों के सैंपल की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।