54 हजार बने नए वोटर

गोरखपुर में लास्ट इलेक्शन 2012 में विधानसभा का हुआ था। तब गोरखपुर में वोटर्स की संख्या 30,93,241 थी। मगर अब यह संख्या 32 लाख के पार कर गई है। इस इलेक्शन में 54,772 लोग पहली बार डालेंगे। ये सभी इलेक्शन में फस्र्ट टाइम अपना कीमती वोट इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन विभाग के अफसर के मुताबिक वोट डालने के लिए सबसे अधिक उत्साह यूथ में नजर आता है। वो भी खासतौर पर जो पहली बार वोट डाल रहे हो।

एक वोट की कीमत जानते हैं गोरखपुराइट्स

एक वोट की कीमत क्या होती है, यह गोरखपुराइट्स भलीभांति जानते है। तभी अपना कीमती वोट इस्तेमाल करने वालों की संख्या गोरखपुर में अन्य शहरों की अपेक्षा काफी अधिक है। गोरखपुर में पॉप्युलेशन का 68.9 परसेंट वोटर हैं। 2011 में हुए जनगणना सर्वे के अनुसार बढ़ रही पॉप्युलेशन के आंकड़े को देखते हुए 2014 में गोरखपुर की पॉप्युलेशन लगभग 46,51,547 है, जिसमें पुरुष 23,92,772 हैं और महिला 22,58,775 हैं। इनमें 32,08,516 वोटर हैं।

महिलाएं भी हैं अवेयर

गोरखपुर को भले ही मेट्रो सिटी का दर्जा नहीं मिला है, मगर अवेयरनेस शायद मेट्रो सिटीज से काफी अधिक है। गोरखपुर में न सिर्फ सेक्स रेश्यो काफी बेहतर है बल्कि पुरुष की अपेक्षा महिला वोटर की संख्या भी कम नहीं है। यूपी में जहां सेक्स रेश्यो एक हजार के मुकाबले 908 फीमेल है, वहीं गोरखपुर में यह रेश्यो काफी अच्छा है। गोरखपुर में 1000 की अपेक्षा 944 फीमेल हैं, जबकि यह रेश्यो दिल्ली में 866, हरियाणा में 877 और पंजाब में 893 है। इसी तरह 17,94,881 पुरुष वोटर की तुलना में 14,13,470 महिला वोटर है।

तीन माह में बन गए दो लाख नए वोटर

गवर्नमेंट की ओर से चलाए जा रहे वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम का इफेक्ट गोरखपुर में देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में पिछले तीन माह में दो लाख से अधिक नए वोटर बने हंै। अक्टूबर से चले अभियान में 2,07,368 नए वोटर बने हैं। हालांकि 1,07,000 वोटर का लिस्ट से नाम भी हटाया गया है।

2014

टोटल पॉप्युलेशन - 46,51,547

टोटल वोटर      - 32,08,516

मेल पॉप्युलेशन    - 23,92,772

मेल वोटर        - 17,94,881

फीमेल पॉप्युलेशन - 22,58775

फीमेल वोटर     - 14,13,470

फस्र्ट टाइम वोटर - 54,772

2012 (विधानसभा इलेक्शन)

टोटल वोटर       - 30,93,241

2009 (लोकसभा इलेक्शन)

टोटल वोटर       - 27,68,738

2007 (विधानसभा इलेक्शन)

टोटल वोटर       - 24,77,697

इस इलेक्शन में करीब 54 हजार नए वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। अभियान चला कर तीन माह में दो लाख नए वोटर बनाए गए हैं। 2012 के विधानसभा इलेक्शन से अब तक 1,15,275 वोटर बढ़े हैं।

गौरव वर्मा, प्रभारी जिला निर्वाचन