साइना नेहवाल:

कोच पुलेला गोपीचंद का नाम ऐसे ही कोच की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने कई खिलाड़ियों को स्टार बनाया है। इनके बनाए स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का नाम भी है। साइना नेहवाल अब तक कई बड़े खेल पुरस्कार जीत चुकी हैं। साइना नेहवाल अब तक अपने शानदार खेल प्रदर्शन से अर्जुन पुरस्कार से लेकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अपने खाते में शामिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं साइना नेहवाल को पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

कोच जिन्‍होंने खिलाडि़यों को बनाया स्‍टार

पीवी सिंधु:

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु अब प्लेयर होने के साथ ही डिजिटल फिल्ममेकर भी बन गई हैं। पीवी सिंधु ने 'आई हेट माई टीचर' नाम की फिल्म बनाई है। हालांकि फिल्म के नाम पर न जाएं तो सिंधु अपने कोच पुलेला गोपीचंद को बहुत सम्मान देती हैं। गोपीचंद ने सिंधू को स्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शायद इसीलिए पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन रह चुकी हैं। ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली सिंधु भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 2016 में चीन ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं।

कोच जिन्‍होंने खिलाडि़यों को बनाया स्‍टार

दीपा कर्माकर:

जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर भी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह भी देश की स्टार प्लेयर्स में शामिल है। दीपा कर्माकर को स्टार बनाने में उनकी मेहनत के साथ ही उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी का विशेष रोल है। कोच नंदी ने दीपा को काफी बारीकी से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण देकर तैयार किया। शायद इसीलिए कर्माकर ओलम्पिक में फाइनल तक पहुंची। इसके अलावा कर्माकर ने प्रोदुनोवा वॉल्ट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे अब तक दुनिया की सिर्फ 5 जिम्नास्ट ही पूरा कर पाई हैं।

कोच जिन्‍होंने खिलाडि़यों को बनाया स्‍टार

साक्षी मलिक:

इस लिस्ट में कोच ईश्वर दहिया का नाम भी शामिल हैं। जी हां ईश्वर दहिया ने भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक को स्टार प्लेयर बनाने में भरपूर मेहनत की है। वहीं साक्षी ने भी उनके नेतृत्व में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साक्षी मलिक ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत की महिला पहलवान के रूप में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी हैं। इतना ही नहीं 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य पदक पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

कोच जिन्‍होंने खिलाडि़यों को बनाया स्‍टार

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk