शरद पूर्णिमा पर इस बार माह में चार दिन ही रात में खुलेगा ताजमहल

आगरा। शरद पूर्णिमा पर होने वाले ताज रात्रि दर्शन की शुरुआत शनिवार से हो जाएगी। इस बार एक दिन शुक्रवार होने की वजह से पांच के बजाए चार दिन ही रात्रि दर्शन होंगे।

इस बार शरद पूर्णिमा 13 अक्टूबर (रविवार) को है। शरद पूणिर्मा पर चांदनी रात में ताज के दीदार का सैलानी वर्षभर ख्वाब संजोते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2004 से माह में पांच दिन (पूर्णिमा, उससे दो दिन पूर्व व दो दिन बाद) ताज खुल रहा है। शुक्रवार व रमजान के माह में रात्रि दर्शन नहीं होता है। इस बार रात्रि दर्शन के दिनों में पहले दिन शुक्रवार है, जिसके चलते चार दिन ही रात्रि दर्शन होगा। शनिवार के लिए सैलानी शुक्रवार को एएसआई के माल रोड स्थित ऑफिस से ले सकेंगे। वहीं, शरद पूर्णिमा के दिन ताज रात्रि दर्शन के टिकट शनिवार को लिए जा सकेंगे।