केजरीवाल के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक के पांच सबूत
सबूत नंबर 1 : सार्वजनिक तौर पर स्वीकारी LoC क्रॉस करने की बात
एलओसी क्रॉस करके किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई का पहली बार भारतीय सेना ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी दी। सेना के डीजीएमओ रणवीर सिंह ने बकायदा प्रेस के सामने इस बात को स्वीकारा कि भारत के पैरा कमांडो पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मारकर आए हैं। भारतीय सेना की दुनियाभर में एक क्रेडिबिलिटी है, इतिहास में अभी तक उसकी विश्वसनीयता पर सवाल नहीं खड़े किए गए हैं। वैसे भी बिना कुछ किए एलओसी क्रॉस करने की बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकारना मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डालने जैसा है। जाहिर है कि जब ऐसा जोखिम उठाने का कोई फैसला करेगा तो कुछ ठोस कार्रवाई कर चुका होगा।

केजरीवाल के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक के पांच सबूत
सबूत नंबर 2 : पीएम नवाज ने त्वरित प्रतिक्रिया देते ही इस हमले की निंदा की
सर्जिकल स्ट्राइक की खबर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में फ्लैश होते ही दुनियाभर में हलचल मच गई। पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। इससे पहले ही कोई संभल पाता पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने प्रतिक्रिया दी, 'मैं इस हमले की निंदा करता हूं। हम शांति पसंद देश हैं भारत इसे हमारी कमजोरी न समझे। हम अपनी देश की रक्षा करने के लिए हर तरह से तैयार हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारत के इस हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई।

केजरीवाल के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक के पांच सबूत
सबूत नंबर 3 : दुनिया जानती है, पहले भी झूठ बोलती रही है पाकिस्तानी सेना
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने भी अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दो पाकिस्तानी सैनिकों के हलाक होने की बात कबूली। आईएसपीआर ने यह भी कहा कि एलओसी पर बिना किसी उकसावे के भारत की ओर से जमकर गोलीबारी की गई थी। यह बात अलग है कि उन्होंने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की बात को यह कहते हुए सिरे से खारिज कर दिया कि यह इंडियन आर्मी का ख्वाब है। झूठे बयान के मामले में पाकिस्तानी सेना दुनियाभर में बदनाम है। 1999 में कारगिल पर कब्जे के लिए पाकिस्तानी सेना ने मुजाहिद्दीन को जिम्मेदार बताया था। जबकि युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने वहां नॉर्दर्न लाइट इंफैंट्री के जवानों की डेड बॉडी, उनके आई कार्ड और हथियार बरामद किए। उस दौरान पाकिस्तानी सेना ने अपने झूठ को बचाने के लिए खुद के जवानों के शव लेने से ही इनकार कर दिया था।

केजरीवाल के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक के पांच सबूत
सबूत नंबर 4 : सर्जिकल स्ट्राइक से घबराया पाकिस्तान बार-बार कर रहा बैठक
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा है दो बार सभी दलों की बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ी बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। ऐसा तभी होता है जब किसी देश की दुखती रग पर हाथ रख दी गई हो। सिर्फ संघर्ष विराम के उल्लंघन पर इस तरह की बैठकों का दौर गले नहीं उतर रहा। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्यों से गुहार लगाई और इमरान खान ने नवाज शरीफ को घेरा। इसके अलावा पाक में पनाह लिए हाफिज सईद ने भी भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि, अब वो बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है। ऐसे में साफ पता चलता है कि भारत ने पीओके में घुसकर पाकिस्तानियों को करारा जवाब दिया है।

केजरीवाल के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक के पांच सबूत
सबूत नंबर 5 : अमेरिकी एनएसए के फोन से भी हो रही पुष्िट
पोखरण परीक्षण के बाद अमेरिका भारत पर अपने सैटेलाइट से लगातार नजर रख रहा है। अमेरिकी सैटेलाइट भारत के अहम सैन्य ठिकानों की एक-एक गतिविधियों को ट्रैक करता रहता है। 28-29 सितंबर की रात जब उसने पीओके में हलचल देखी तो उसकी नींद उड़ गई। सुबह होते ही अमेरिकी एनएसए सुसैन राइस ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल को फोन खड़का दिया। डोभाल ने भी उन्हें विस्तार ने जानकारी दी। बाद में उन्होंने भी सार्वजनिक तौर पर भारतीय पक्ष का समर्थन किया और पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। इसके साथ ही भारत ने 30 और राष्ट्रों को अपनी कार्रवाई की जानकारी दी। ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका सिहत कई राष्ट्र भारत के पक्ष में खड़े होकर पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk