जानें 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के 5 शॉकिंग facts

ब्रॉंडिग जबर्दस्त:

निर्माता अरुण पांडे और निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन के लिए काफी अलग तरीके अपनाए हैं। इसकी ब्रॉंडिग जबर्दस्त तरीके से हो रही है। जिससे फिल्म से पहले धोनी का नाम गली गली में छाया है। लोगों के बीच नया गाना 'हर गली में धोनी है' काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके अलावा फिल्म के लिए प्रतियोगिता भी चलाई गई है। जिसमें धोनी के फैन काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

जानें 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के 5 शॉकिंग facts

कॉस्टिंग भी अच्छी:
फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी की कॉस्टिंग भी काफी परफेक्ट हुई है। निर्माता अरुण पांडे और निर्देशक नीरज पांडे ने इसमें धोनी के किरदार के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को चुनकर एक सही फैसला किया है। अपनी पसंद की फिल्मों में काम करने वाले एक्टर सुशांत सिंह इसमें काफी धोनी की भूमिका में हैं। वहीं कियारा आडवाणी, धोनी की पत्नी साक्षी के किरदार में और दिशा पाटनी, धोनी की एक्स गर्लफ्रैंड के रोल में दिखेंगी।

जानें 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के 5 शॉकिंग facts

फिल्म में क्रिकेट:
क्रिकेट और फिल्मों का इंडिया में अलग ही इंप्रेशन पड़ता है। जिससे एक फिल्म पूरी तरह से क्रिकेट के इर्द गिर्द ही घूमती दिखेगी। फिल्म मेकर्स ने इसमें धोनी के खेल से लेकर उसकी जीत पर दर्शकों की मस्ती तक को दिखाया गया है। सबसे खास तो यह है कि क्रिकेट को एक फिल्म के जरिए दिखाए जाना दर्शकों को और ज्यादा क्रेजी कर रहा है। दर्शकों को भला और क्या चाहिए।

जानें 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के 5 शॉकिंग facts

कोई कंपटीशन नही:
इस बॉयोपिक का इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से हैं। जिससे इस फिल्म के लिए पहले ही लोगों ने बुकिंग करा ली है। सबसे खास बात तो यह है कि इस फिल्म का रिलीजिंग पर किसी और फिल्म से कोई कंपटीशन भी नही है। इस दिन कोई और बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। जिससे लोगों को अंदाजा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अलग कर सकती है। यह फिल्म क्रिकेट और फिल्म प्रेमियों दोनों को अट्रैक्ट करेगी।

जानें 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के 5 शॉकिंग facts

4500 स्क्रीन्स पर:
इस फिल्म का प्रमोशन सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से हो रहा है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर 60 देशों के 4,500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज़ होगी। इतना ही नहीं यह तमिल और तेलुगू में रिलीज़ हो रही। इसके अलावा और भी कई भाषाओं में भी प्रिंट होगी। फिल्म के जरिए धोनी के फैंस उनके जीवन की अनसुनी कहानी जानेंगे। इसमें धोनी की लवस्टोरी को भी दिखाया जाएगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk