कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Gandhi Jayanti 2023 : महात्मा गांधी से सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों तक में लोग इंस्पाॅयर होते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती काफी धूमधाम से मनायी जाती है। 2 अक्टूबर, 1969 को गुजरात के पोरबंदर में जन्में मोहनदास करमचंद गांधी के विचार उनकी जीवन शैली बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरणा देती हैं। यहां पढ़ें महात्मा गांधी से इंस्पायर दुनिया के पांच फेमस लोगों की गांधीगिरी के बारे में...
बराक ओबामा
एक बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा वेकफील्ड हाई स्कूल की विजिट कर रहे थे तो एक छात्र ने उनसे पूछा कि अगर आप किसी के साथ डिनर कर सकते हैं वह काैन होगा। इसमें जिंदा व मरे लोग भी हो सकते हैं। इस पर ओबामा ने कहा कि वह गांधी ही हो सकते हैं, जो मेरे असली हीरो हैं।

दलाई लामा
भिक्षु और तिब्बती लोगों के नेता परमपावन दलाई लामा भी हमेशा कहते हैं वह महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। वह कहते हैं कि मेरे मन में महात्मा गांधी की सबसे अधिक सम्मान है। महात्मा गांधी मानव स्वभाव की गहरी समझ रखने वाले एक महान इंसान थे। साथ ही उनके जीवन ने मुझे प्रेरित किया है।


अल्बर्ट आइंस्टीन
अल्बर्ट आइंस्टीन भी गांधी जी से काफी प्रेरित रहे हैं। आइंस्टीन ने एक लेटर में महात्मा गांधी के बारे में लिखते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए आइडल पर्सनालिटी बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरा मानना ​​है कि हमारे समय के सभी राजनीतिक लोगों में महात्मा गांधी के विचार सबसे अधिक प्रबुद्ध थे।

स्टीव जॉब्स
स्टीव जॉब्स ने जब Apple में अपनी दूसरी पारी शुरू की, तो वह महात्मा गांधी के एक बड़े फोटो के सामने खड़ें होकर बोले थे कि यहां पागलों के लिए है। द मिसफिट्स। विद्रोही। उपद्रवी... क्योंकि जो लोग इतने पागल होते हैं कि सोचते हैं कि वे दुनिया बदल सकते हैं। गांधी जी ही ऐसा करते हैं।

रवीन्द्रनाथ टैगोर
रवीन्द्रनाथ टैगोर के गांधीजी से कुछ तीखे मतभेद थे, लेकिन उनसे इंस्पाॅयर हुए। उन्होंने कहा कि गांधी भारत आए और लाखों निराश्रित लोगों की दहलीज पर खड़े हुए। उन्होंने इतनी निडरता से भारतीयों के विशाल जनसमूह को अपने हाड़-मांस के रूप में स्वीकार किया। सत्य ने सत्य को जगाया।

National News inextlive from India News Desk