(1) Amit Mishra :-

बताते चलें कि बीते दिनों उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इसके चलते बेंगलुरु पुलिस ने अमित मिश्रा को इस मामले में समन भी भेजा था। इसके बाद उन्हें सात दिन के अंदर पेश होने को कहा गया था। बीच में इनके इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया था। उस समय खबर थी कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने खुद ही अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला कर लिया था। इसके लिए वह पुलिस स्टेशन भी गई थी, लेकिन पुलिस ने अमित के आने का इंतजार करने को कहा। महिला का कहना था कि यह मामला वह किसी दबाव में नहीं बल्िक आपसी सहमति से वापस ले रही थीं।  

5 भारतीय क्रिकेटर जो हो चुके हैं गिरफ्तार

(2) S Sreesanth :-

एक समय टीम इंडिया के फॉस्ट बॉलर रहे श्रीसंत को ऐसा लालच लगा कि, उनका करियर ही डूब गया। 2013 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए श्रीसंत ने मैच फिक्सिंग करके अपने ऊपर कलंक ले लिया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान रॉयल्स टीम के क्रिकेटर श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 16 मई, 2013 को मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद श्रीसंत पर आजीवन खेल को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

5 भारतीय क्रिकेटर जो हो चुके हैं गिरफ्तार

(3) Ankeet Chavan :-

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल-6 काफी बुरा रहा। टीम के मुख्य गेंदबाज श्रीसंत को फिक्सिंग कांड में फंसे ही थे। कि पुलिस ने एक और खिलाड़ी अंकित चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। 16 मई को दिल्ली पुलिस ने 16 सटोरियों के साथ इन खिलाड़ियों को अरेस्ट किया था। इन पर 420 और 120बी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

5 भारतीय क्रिकेटर जो हो चुके हैं गिरफ्तार

(4) Ajit Chandila :-   

इस फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के एक और खिलाड़ी अजीत चंडीला का भी नाम शामिल था। हालांकि पुलिस ने चंडीला को भी अरेस्ट किया था। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच भी संदेह के घेरे में आई थी। अदालत ने इस पर भी कई सवाल उठाए थे। फिक्सिंग में श्रीसंत सबसे बड़ा नाम था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। मामले में पुलिस ने छह हजार पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। इसके बाद पूरक आरोप पत्र भी दाखिल किया गया था। इसमें अडंरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, पाकिस्तान के सट्टेबाज जावेद चुटानी, सलमान व एहतेशाम समेत 42 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की सिफारिश की गई थी।

5 भारतीय क्रिकेटर जो हो चुके हैं गिरफ्तार

image credit : outlookindia

(5) Maninder Singh :-

फॉर्मर खिलाड़ी मनिंदर सिंह भी पुलिस के घेरे में फंस चुके हैं। साल 2007 में दिल्ली पुलिस ने उन्हें कोकीन बेचने के आरोप में अरेस्ट किया था। बताया गया कि क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मनिदंर सिंह रेगुलर कोकीन लेते हैं। यही नहीं उन्हें तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में कीर्ति आजाद ने उनकी बेल करवाई।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk