-भीड़ भरे चौराहे के पास फटा गुब्बारा भरने वाला गैस सिलेंडर

-महिला समेत पांच हुए घायल, दो की हालत serious

-ट्रॉली पर लावारिस हाल में रखा था सिलेंडर, हादसा या साजिश में उलझी पुलिस

VARANASI

गुरुधाम इलाका शनिवार की दोपहर तेज धमाके से दहल उठा। चौराहे के पास भीड़ के बीच में एक ट्रॉली पर लावारिस हाल में रखा गुब्बारा भरने वाला गैस सिलेंडर फट गया। पास में मौजूद एक महिला समेत पांच लोग धमाके की चपेट में आकर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत सीरियस है। पीएम के संसदीय कार्यालय के समीप हुए हादसे से हड़कम्प मच गया। पुलिस इसे हादसा बता रही है लेकिन साजिश होने से इनकार भी नहीं कर रही है। गैस भरे सिलेंडर को ट्रॉली से लाकर वहां छोड़ने वाले की पहचान की जा चुकी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

भीड़ के बीच छोड़ गया सिलेंडर

रवीन्द्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय के समीप गुरुधाम चौराहे पर दिन के वक्त काफी भीड़ रहती है। यहां बड़ी संख्या में मजदूर रहते हैं। साथ ही कामर्शियल प्लेस होने की वजह से चाय-पान की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। दोपहर में एक व्यक्ति ट्रॉली पर लादकर गुब्बारे में भरने वाले गैस भरे सिलेंडर को लेकर आया। चौराहे के करीब भीड़ के बीच उसे छोड़कर चला गया। आसपास के लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद क्.फ्0 बजे तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटकर कई फुट ऊपर हवा में उछलकर दूसरी ट्रॉली पर जा गिरा। ट्राली पर बैठे बिहार निवासी नोनू (फ्0 वर्ष), अरुण जायसवाल (फ्ख् वर्ष) इंजर्ड हो गए। पास में चाय की दुकान चलाने वाली फूलमती (7क् वर्ष) पैथोलॉजी के बाहर बैठा कर्मचारी लवकुमार (ख्8 वर्ष), सोनभद्र निवासी ट्रॉली चालक चौथी राम (भ्क् वर्ष) भी घायल हो गए। इनमें चौथी और नोनू की हालत गंभीर है। उनके पैर व हाथ में गहरी चोट लगी है। उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।

एक किलोमीटर तक धमाका

शहर के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र में शामिल गुरुधाम पर सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनायी दी। कुछ देर तक तो लोगों के समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। क्षेत्र में भगदड़ मच गयी। आसपास की दुकानों बंद हो गयीं। घटनास्थल पर कुछ देर तक धुआं छाया रहा। घायलों के कराहने की आवाज सुनायी दी तो लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर पुलिस भी भागी आयी। घायलों को अस्पातल पहुंचाया गया। धमाके और उसकी वजह से छिटकी रोड की गिट्टी की चपेट में आने से घायलों के बदन खून से लथपथ हो गए थे। कई ट्रॉली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। सिलेंडर के टुकड़े हो गए थे।

फिर तो मासूमों की जाती जान

जिस स्थान पर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उसके करीब ही बच्चों के स्कूल हैं। छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में बच्चे कुछ खाने-पीने या अन्य कारणों से चौराहे के करीब जमा होते हैं। हादसे के वक्त अगर बच्चे वहां होते तो उनमें से कई की जान जा सकती थी। गनीमत रही कि स्कूलों की छुट्टी के थोड़ा पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। आसपास के लोगों की मानें तो घटना बड़ी साजिश का नतीजा है। जिस तरह से उसे भीड़ भरे स्थान पर लावारिस हाल में छोड़ा गया उससे तो यही लगता है कि इसके जरिए खून-खराबा करने की साजिश थी। पीएम के संसदीय कार्यालय के समीप बड़ा हादसा देश के साथ पूरी दुनिया को हिला देता। पुलिस की मानें तो सिलेंडर लाने वाले की पहचान भेलूपुर क्षेत्र के सुकुलपुरा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वह सुबह करीब क्क् बजे गुरुधाम चौराहे के पास पहुंचा और ट्रॉली खड़ाकर कहीं चला गया। दोपहर करीब क्.फ्0 बजे धमाका हो गया। राजकुमार लगभग रोज ही वहां गुब्बारा बेचता था इसलिए किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।