पहली गलती:
अब यह क्या है। जब अभिनेता रितिक रोशन फिल्म में अंधे बने हैं तो वह घड़ी क्यों पहने हैं। यह कैसे संभव है कि वे घड़ी से टाइम देख सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह कई बार घड़ी को देखते दिखे।
दूसरी गलती:
फिल्म में यामी और रितिक कई जगह पर कपल डांस करते देखे गए हैं। इस जगह आपने ध्यान दिया। ये दोनों ऐसे डांस कर रहे थे जैसे कि कोई प्रोफेसनल डांसर हों। इन्हें देखकर नहीं लगा कि ये ब्लाइंड हैं।
तीसरी गलती:
अब यह सीन भी गलती वाला ही दिखाई दे रहा है। आखिर जब रितिक को दिखाई नहीं देता है कि तो वह अपनी वेडिंग नाइट के बाद यामी को लव बाइट कैसे दिखाते हैं। आखिर वह लव बाइट कैसे देख सकते हैं।
चौथी गलती:
इस फिल्म के पोस्टर में अभिनेता रितिक रोशन के सामने कैंडल जलती दिखेगी। अब आप खुद सोचिए कि एक अंधा ब्यक्ति कैंडल का क्या करेगा। आखिर उसे उसका उजाला कैसे दिखाई देगा।
पांचवी गलती:
फिल्म के इस सीन में रितिक रोशन अपने होंठ को सिंक करते दिखाई देते हैं। जब कि इस दौरान उनकी आवाज बिल्कुल डिफरेंट थी। अब आप खुद ही इस सीन को देखकर हकीकत समझ गए होंगे।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk