- शाम 5 बजे नहीं अब दोपहर 3.15 बजे जाएगी दिल्ली की फ्लाइट

- पैसेंजर्स को मैसेज कर दी गई जानकारी

PRAYAGRAJ:

एयर इंडिया की शाम वाली फ्लाइट्स पकड़ कर आप ने दिल्ली जाने की प्लानिंग कर रखी है, तो आपको प्लान बदलने के साथ ही फ्लाइट्स का शिड्यूल चेक करना होगा। शाम पांच बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अब दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी। ठंड का मौसम शुरू होते ही फ्लाइट्स का शेड्यूल बदल गया है।

नया शेड्यूल मार्च तक रहेगा लागू

- ठंड के मौसम को देखते हुए फ्लाइट्स शेड्यूल में किए गए बदलाव को रविवार से ही अचानक लागू कर दिया गया। पैसेंजर्स को परेशान न होना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए पैसेंजर्स को मैसेज भेज कर जानकारी दी गई। नया शेड्यूल अगले साल मार्च तक लागू रहेगा। आगे की बुकिंग अब नए टाइम शेड्यूल के साथ ही होगी।

- प्रयागराज से एयर इंडिया की केवल एक फ्लाइट ही अवेलेबल है, जो पर-डे शाम को पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। लेकिन अब एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट 3:15 बजे ही उड़ जाएगी।

- एयर इंडिया के साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स का भी समय बदला है। इंडिगो की रायपुर अब 20 मिनट पहले ही उड़ान भरेगी।

- इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट के टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई की फ्लाइट 20 मिनट पहले 1:40 बजे रवाना होगी। इसके तुरंत बाद कोलकाता जाने वाली फ्लाइट पांच मिनट पहले 2:05 बजे उड़ान भरेगी। शाम को बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट भी अब 15 मिनट पहले 4:25 बजे यहां से रवाना होगी।

फ्लाइट्स की टाइमिंग पहले और अब

रायपुर 10:05, 9:45 बजे

दिल्ली 12:50, 12:50 बजे

मुंबई 2:00, 1:40 बजे

कोलकाता 2:10, 2:05 बजे

बेंगलूरु 4:40, 4:25 बजे

दिल्ली 5:00, 3:15 बजे