फ्लैग: कानपुर से खजुराहो, आगरा, बनारस के लिए भी उड़ान

-दिल्ली के बाद अब कई शहरों के लिए कानपुराइट्स को मिलेगी फ्लाइट, 2017 में मिलेगा तोहफा

>kanpur@inext.co.in

KANPUR: कानपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद शहर के लोगों को नए साल में एक और बड़ा तोहफा मिलेगा। दिल्ली के बाद खजुराहो, आगरा, बनारस के लिए कानपुर से हवाई सेवा शुरू होगी। पिछले दिनों कानपुर आए मिनिस्टर ऑफ स्टेट, सिविल एविएशन, सेंट्रल गवर्नमेंट जयंत सिन्हा ने इस प्रस्ताव को ग्रीन सिग्नल भी दे दिया है।

प्रस्ताव स्वीकार, उड़ेंगी फ्लाइट

कानपुर को पर्यटन के नक्शे पर लाने की कवायद के तहत सांसद डॉ। मुरली मनोहर जोशी ने इस बावत प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को दिया था। जिसके बाद आनन-फानन में इसको डिपार्टमेंट के पास भेज दिया गया। डिपार्टमेंट ने प्रस्ताव को स्वीकार कर ये भी घोषणा की है कि यात्रियों की संख्या पर निर्णय लिया जाएगा कि किस शहर के लिए सप्ताह में कितने दिन फ्लाइट उड़ेगी।

मुंबइर् के लिए भी

कानपुर-दिल्ली फ्लाइट के शुभारंभ के मौके पर शहर आए मिनिस्टर ऑफ स्टेट सिविल एविएशन जयंत सिन्हा ने सांसद डॉ। मुरली मनोहर जोशी के प्रस्ताव पर कहा था कि खजुराहो, आगरा और बनारस के बाद मुंबई के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि मुंबई के लिए कानपुर से बिजनेसमैन के जाने की संख्या काफी है। ऐसे में ये सुविधा भी कानपुराइट्स को जल्द मिलेगी।

विदेशी पर्यटकों का बढ़ेगा रुझान

कानपुर के सांसद डॉ। मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि दिल्ली-कानपुर फ्लाइट शुरू हो जाने के बाद विदेशी पर्यटकों का रुझान यहां के लिए बढ़ेगा। अभी खजुराहो, आगरा और बनारस के लिए उन्हें टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। जिसमें उन्हें अधिक कीमत चुकाने के साथ टाइम भी बहुत लगता है। इन स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो जाने पर विदेशी ही नहीं बल्कि कानपुर और आसपास के लोग भी इस सेवा का लाभ लेंगे। जिससे कानपुर एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान पा सकेगा।

---------

कानपुर से खजुराहो, आगरा और बनारस के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव मिल चुका है। विभाग की ओर से इस पर मंथन शुरू कर दिया गया है। सबकुछ सही रहा तो 2017 में ये सेवा शुरू कर दी जाएगी।

- जयंत सिन्हा, मिनिस्टर ऑफ स्टेट, सिविल एविएशन डिपार्टमेंट, सेंट्रल गवर्नमेंट