- फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने प्रतिष्ठानों से लिया था मिल्क, ऑयल आईट्म्स का नमूना

GORAKHPUR:

मिलावट के महिषासुरों के खिलाफ जिला प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले भर के कुल 22 प्रतिष्ठान संचालकों के फूड आईट्म्स की सैंपलिंग जांच में पुष्टि पाए जाने पर 3,93,500 रुपए पेनाल्टी चार्ज किया गया है। इन सभी प्रतिष्ठान के संचालकों को कोर्ट में जमा करने का आदेश जारी किया गया है।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने लिया था सैंपलिंग

बता दें, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा चलाए गए कैंपेन में गोरखपुर जिले के दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रशासन का चाबूक चला है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत फूड आईट्म्स के नमूने लिए गए थे। जिसकी फूड सेफ्टी के एक्सपर्ट ने लैब टेस्टिंग कराई। लैब टेस्टिंग के लिए झांसी और लखनऊ भेजे गए थे। जांच के बाद फूड आइट्म्स में मिलावट की पुष्टि एक्सपर्ट द्वारा की गई थी। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी द्वारा इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) न्याय निर्णायक अधिकारी गोरखपुर के न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था। न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय द्वारा विचार के बाद कुल 22 मामलों में प्रतिष्ठान के मालिकों के पर कार्रवाई की गई। इन सभी के खिलाफ कुल 3,93,500 रुपए पेनाल्टी चार्ज किया गया है। जिसे जमा करना अनिवार्य है।

इनको जमा करना है पेनाल्टी

नाम आईट्म्स पेनाल्टी

1 - संजय वर्मा, र्बफखाना रोड तुर्कमानपुर- सरसो का तेल - 15000

2 - राकेश कुमार गुप्ता, खरादी टोला पांडेयहाता- तिल का तेल - 20000

3- पवन यादव, सेमरा नंबर 1 चरगावा वार्ड - लालमोहन - 13000

4- शाकिर अली, मिसवां- भैंस का दूध - 10000

5- अजय कुमार पासवान, खजाची चौराहा निकट हरसेवकपुर नंबर- 2- छेने का मिठाई - 15000

6- आपूर्तिकर्ता पूर्वाचल फूड प्रॉडक्ट नवीन गल्ला मंडी- बेसन, नित्यभोग ब्रांड- 55000

7-दिनेश कुमार चौरसिया, शेषपुर पोस्ट, गीताप्रेस - पनीर- 9000

8-रवि शकंर यादव, देवनाथपुर उर्फ भैसा बनकटा - भैंस का दूध - 9000

9-आदर्श मोदी, टोला ककरहिया जंगल धूषड़ - आलू पापड़- 20000

10- ऋषिकेष यादव, खुटहना खास - भैंस का दूध - 7000

11- बालकृष्ण मिश्रा, रेहुआ- फेन - 20000

12- रामकरन यादव, सियारामपुर बेला जिंधापुर- छेने की मिठाई - 15000

13- सुरेंद्र नाथ चौहान, अलहदादपुर- बिना पंजीकरण - 10000

14- बुद्धिराम यादव, चिलविलवा - भैंस का दूध - 10000

15- दिनेश गुप्ता, गगहा- फेन- 10000

16 -रामनरायन यादव, चांदीडिहा, संतकबीरनगर- फेन - 20000

17-जगदीश पुत्र नंदलाल, जभौली - पनीर - 11000

18-लक्ष्मण, नई बाजार रसूलपुर नंबर- 2 - छेने की मिठाई - 12000

19-तिलकधारी उर्फ रामधारी, भरयावीर - गाय का दूध - 14000

20-कोमल, विजय चौक वार्ड न- 9 - पनीर - 10000

21- मे। अयूब, फतेपुर, झुगिया बाजार- आइसक्त्रीम धोल - 31000

22- भोला, मानसविहार कालोनी पादरी बाजार - पनीर - 11000

23-रामसिंह, जवरैला विषकाहट - गाय का दूध - 10000

24- बबलू यादव, बजहा बाजार - गाय का दूध - 8000

25- फैय्याज आलम, करमहा, झूगिया बाजार - बिना पंजीकरण - 9000

26- सुरेश प्रसाद, रामनगर केवरहिया कैम्पियरगंज - नमकिन - 15000

27- दिनेश कुमार चौरसिया, शेषपुर गीताप्रेस - दूध - 9500

28- दुर्गेश चन्द्र, 264 जे शिवपुर सहाबाजगंज - बिना पंजीकरण - 15000