सौ के पार पहुंचा अरहर की दाल का भाव

ड्राइफूड, मसाला, सरसो के तेल के भाव में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी

GORAKHPUR:

 

महंगाई डायन से निजात मिलने की आस में पिछले वर्ष लोगों ने मोदी सरकार को चुना। शुरूआती दिनों में केंद्र सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने सफलता भी मिली लेकिन यह अंकुश ज्यादा दिन तक नहीं रह पाया। एक वर्ष पूरा होते होते महंगाई डायन अपने पुराने रूप में आ गई। सरकार बनने के एक वर्ष बाद गर्मी से बेहाल लोगों को महंगाई की गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है।

अरहर की दाल सौ के पार पहुंच चुकी है। वहीं ड्राइफूड , सरसो के तेल और मसाले में भी आग लगी है। एकाएक कीमतें बढ़ने से आदमी की थाली से दाल गायब हो चुकी है। अरहर की दाल का वर्तमान भाव 10 हजार से 10 हजार 4 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि फुटकर में 110 रुपया प्रति किलो का भाव चल रहा है। वहीं चने की दाल के मूल्य में भी एकाएक उछाल आ गया है। पहले चने की दाल का भाव तीन हजार से चार हजार रुपये प्रति क्विंटल था लेकिन अब इसका मूल्य बढ़कर 4500 से 5100 रुपए तक पहुंच गया है। जबकि फुटकर में 68 रुपये प्रति किलो भाव से बिक रही है। वहीं ड्राइफूड में काजू का रेट आठ सौ, बादाम का नौ सौ बीस, किसमिस तीन सौ बीस है। सरसो का तेल 110 रुपये प्रतिकिलो है। इसके अलावा मसालों के रेट में भी काफी इजाफा हुआ है।

 

 

खाद्य समाग्री पिछले वर्ष का रेट वर्तमान का रेट

अरहर की दाल 85 रुपये - 110 रुपये प्रति किलो

दाल चना 48 रु। - 68 रु।

बेसन 50 रु। - 80 रु।

काजू 650 रु। - 800 रु।

बादाम 825 रू। - 920 रु।

किसमिस 240 रू। - 320 रू

छोहाड़ा 140 रु। - 160 रु।

काली मिर्च 800 रु। - 900 रु।

बड़ी इलाइची 2000 रु्- 2400 रु।

पिस्ता 850 रु। - 1000 रु।

राईन 150 रु। - 240 रु।

शौफ 150 रू। - 200 रु।

जीरा 200 रु। - 240 रू।

सरसों का तेल 90 रु.- 110 रू।