फिल्म सिटी:

मुंबई के पॉश इलाके गोरेगांव क्षेत्र में स्थित यह फिल्म सिटी लगभग 350 एकड़ में फैली हुई है। इसमें में 20 इनडोर स्टूडियो हैं। इसके आलावा बाहरी सेटिंग की शूटिंग के लिए व्यवस्था भी है। इसमें बागानों, झीलों, जंगलों, शहरों, घरों, गांवों आदि के लिए सेटिंग्स हैं।  

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस:

मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है। यह मध्य रेलवे भारत का मुख्यालय भी है। लंबे समय से खो चुके प्रेमियों के पुनर्मिलन के लिए है यह एक उपयुक्त स्थान माना जाता है। यहां पर बॉलीवुड स्टार आसानी से घूमते देखे जा सकते हैं।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

मरीन ड्राइव:

यह मुम्बई में सबसे ज्यादा शूटिंग वाले शूटिंग स्थलों में से एक है। इसकी लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। यहां पर ताजा हवा, धूप, गोधूलि और खूबसूरत आकाश आदि को गंभीरता से दिखाने वाले सीन शूट होते हैं। यहां सड़क के किनारों में खजूर के पेड़ आदि देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।  

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

अक्सा बीच:

अक्सा बीच हमेशा मुंबई के लोगों के लिए आकर्षक पर्यटन स्थल रहा है। यहां पर गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। फिल्म और टीवी निदेशकों की पसंदीदा लोकेशन में से एक है। यहां पर अक्सर अभिनेता अभिनेत्री बिल्कुल आराम से घूमते रहते हैं।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

कुलाबा कॉजवे:

कुलाबा कॉजवे पर भी अक्सर ही शूटिंग होती रहती है। इसे मुंबई का 'कल्चर स्क्वायर' कहा जाता है। यहां पर कई रेस्तरां और भोजनालयों के अलावा, कुलाबा में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय जैसी महत्वपूर्ण इमारतें है।  

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

बांद्रा:

पश्चिम-मध्य मुंबई में स्थित, बांद्रा को "उपनगरों की रानी" के रूप में जाना जाता है। यहां की समृद्ध और शानदार वास्तुकला के कारण, यह कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ निदेशकों पसंदीदा जगह है। बैंडस्टैंड, कार्टर रोड, पाली हिल, बांद्रा-वरली सागर लिंक, और जॉगर्स पार्क काफी फेमस हैं।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

गेटवे ऑफ इंडिया:

मुंबई में भारतीय इतिहास का चेहरा, गेटवे ऑफ इंडिया शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्मारक माना जाता है। ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व, अरबी सागर के अनेदखे दृश्यों, अद्भुत भीड़, और सामान बेचने वाले विक्रेताओं के सीन शूट करने के लिए यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

महालक्ष्मी धोबी घाटः

मुंबई स्थिति महालक्ष्मी धोबी घाट में शहर भर के लोग के कपड़े धोते हैं। यहां पर लोगों की काफी भीड़ होती है। धोबी भी लाइन में खड़े रहते हैं। यह जगह पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। फिल्ममेकर्स यहां पर अक्सर शूटिंग करने आते हैं।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

जुहू बीच:

मुंबई में 10 सबसे लोकप्रिय शूटिंग स्थानों की सूची जुहू बीच जिक्र न हो तो मजा नहीं आएगा। यहां की खूबसूरती लोगों का दिल छू लेने वाली है। शूटिंग के लिए यहां पर फिल्म मेकर्स और एक्टर एक्ट्रेस का यहां पर आना जाना लगा रहता है।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

धारावी:

धारावी में बड़ी संख्या में झुग्गियों की संख्या है। इसके अलावा यह मिट्टी के बर्तन, कपड़ा और रीसाइक्लिंग उद्योग केंद्र है। अधिकांश फिल्मों ऐसे सीन देखने को मिलते हैं। जिससे इस शूटिंग लोकेशन पर भी बॉलीवुड स्टार से मुलाकात हो जाना सामान्य है।

10 शूटिंग लोकेशन,जहां मुंबई में हो सकती है बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

देखिए आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार की इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk