नई दिल्ली (पीटीआई)। गुरुवार को वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया। बेटा रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर उनकी अंतिम यात्रा मे शामिल हो सकते हैं क्योंकि वो मुंबई में ही हैं। हालांकि बेटी रिद्धिमा दिल्ली में है और वो जल्द से जल्द मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा को पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई लौटने की अनुमति दे दी है। देश भर में लाॅकडाउन लागू होने के वजह से रिद्धिमा को इस तरह की परेशानी उठानी पड़ी।

रिद्धिमा के साथ जाएंगे ये 4 लोग भी

डिप्यूटी कमिश्नर ऑफ पुलिस आरपी मीना ने कहा, 'रिद्धिमा के साथ पांच लोग और भी दिल्ली से मुंबई को रवाना होंगे भारत साहनी, समारा साहनी, अक्षय साहनी और द्रिगालक्ष्मी राय। इन सबको भी रिद्धिमा के साथ मुंबई लौटने की पर्मिशन दी गई है।' बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली।

एक दिन पहले कोस्टार इरफान का निधन

ऋषि कपूर, कपूर फैमिली की थर्ड जेनरेशन के हैं जिन्होंने बाॅलीवुड में नाम कमाया और परिवार की रिस्पेक्ट को बनाए रखा। ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस अस्पताल में बुधवार को देर रात भर्ती कराया गया था और अगले दिन की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर के एक दिन पहले उनकी फिल्म डीडे के कोस्टार इरफान खान भी कैंसर की वजह से मुंंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल बसे थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk