डॉक्टरों ने कर दिए हाथ खड़े

घटना राजस्थान के संचोर के पांचला गांव की है। एक युवक ने अपने दोस्त से रुपये जीतने के चक्कर में डेढ़ फुट लंबा लोहे का चिमटा निगलने की शर्त लगा ली। रुपये जीतने के चक्कर में वह डेढ़ फुट लंबा चिमटा निगल भी गया। चिमटा निगलने की थोड़ी ही देर बाद ही युवक को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मामला उसके परिजनों तक पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। वे उसकी हालत देखकर तुरंत नजदीक के अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और उसे दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। वहां से वे उसे गुजरात के बनासकांठा जिले के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया।

9 डॉक्टरों ने निकाला चिमटा

युवक के चिमटा निगलने की बात सुन कर डॉक्टर शॉक्ड रह गए। बाद में उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवा कर उसका एक्स-रे सहित कई जांच की गई। चिमटा उसके गले से होकर लीवर तक पहुंच कर फंसा हुआ था। उसका चिमटा निकालने में 9 डॉक्टरों की एक टीम लगी। डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका चिमटा निकाल दिया। चिमटे से लीवर के साथ शरीर के कई अंदरूनी अंगो को काफी नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने अभी तो युवक को वेंटिलेटर पर रखा है। अभी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Weird News inextlive from Odd News Desk