आगरा। सर्दियों के इस मौसम में विदेशी सैलानियों को ताजनगरी की आवोहवा खूब भा रही है। शहर के पर्यटन स्थलों पर विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। आगरा फोर्ट पर सैलानियों को खूब मस्ती करते हुए देखा गया। विदेशी पर्यटक घूमते समय भारतीय संस्कृति के अलग-अलग परिधानों में भी दिखे, जिनको देशी लुक खूब भा रहा था। आमतौर पर शून्य डिग्री से कम तापमान में रहने वाले पर्यटकों को आगरा का तापमान बिल्कुल अनुकूल लग रहा है। कुछ पर्यटकों को मूल रूप से भारतीय ज्वैलरी भी पहने देखा गया। कुछ विदेशी महिला पर्यटक साड़ी पहनकर घूमने निकलीं। कुछ पर्यटक मौसम का लुत्फ लेने के लिए अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर घूमने के लिए निकले। बच्चों को भी जमकर मस्ती करते देखा गया। अपने इस खुशनुमा मौसम के साथ भ्रमण को सैलानियों ने अपनी यादों के तौर पर कैमरों में कैद किया।