कानपुर। पूर्व रक्षामंत्री मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस लंबे समय से बीमार थे। भारतीय संसद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इनका जन्म  मैंगलोर में 3 जून 1930 को हुआ। जॉर्ज ने  अपने जीवन काल में संघवादी, कृषिविद, राजनीतिक कार्यकर्ता और पत्रकार के रूप में भी जाने गए।

8 बार लोकसभा चुनाव जीते

जॉर्ज फर्नांडिस ने 1967 के आम चुनाव में जीत हासिल की थी। खास बात तो यह है कि  जॉर्ज फर्नांडीस ने एक नहीं बल्कि 8 बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। जार्ज 1989 में रेल मंत्री के रूप में चुने गए। यह संचार, उद्योग विभागों के भी मंत्री रहे।

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन,8 बार जीते थे लोकसभा चुनाव,कुछ ऐसा था उनकी जिंदगी का सफरनामा

सेना के लिए अहम फैसले लिए

फर्नांडिस ने एनडीए के शासन काल में 1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री का पद संभाला था। इस दाैरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में जॉर्ज फर्नांडिस ने भारतीय सेना के लिए एक नहीं कई बड़े फैसले लिए थे।

फायरब्रांड नेता से कम नहीं

आपको जानकार हैरानी होगी कि जॉर्ज फर्नांडिस ने अपने राजनीतिक जीवन ट्रेड यूनियन वर्कर्स के लिए एक नहीं कई लड़ाइयां लड़ीं। उन्हें 50 और 60 के दशक में ट्रेड यूनियन पॉलिटिक्स में किसी फायरब्रांड नेता से कम नहीं आंका जाता है।

एक इशारे पर मुंबई में सन्नाटा लाने वाले जॉर्ज आज खुद सन्नाटे में

कभी फुटपाथ पर सोया फिर बना इंडिया का डिफेंस मिनिस्टर

National News inextlive from India News Desk