नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में दीक्षित का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। इस निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दो दिवसीय राज्य शोक घोषित करने का निर्णय लिया है।'

दिल्ली के लिए बड़ी क्षति

इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'अभी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में बेहद भयानक समाचार मिला। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन पर सोशल मीडिया पर भी शोक संवेदनाओं की बाढ़, लोग कर रहे याद

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन

निगामबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

इसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (DPCC) के मीडिया सचिव नरेश कुमार ने अपने एक बयान में कहा, 'हमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बहुत दुख है। 21 जुलाई को निगामबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन 21 जुलाई को सुबह 11:30 बजे तक उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर किया जा सकता है।'

National News inextlive from India News Desk