कानपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। उदारवादी अर्थव्यवस्था का जनक कहे जाने वाले पूर्व पीएम मनमोहन को देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है।


पीएम को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि हमारे पूर्व पीएम को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही देश के लिए उनके योगदान को सराहा।


यह एक अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ रहे

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। यह एक अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ रहे हैं। इन्होंने  2004 से 2014 तक भारत के पीएम के रूप में कार्य किया। पद पर पहले सिख होने के अलावा,  नेहरू के बाद पहले पीएम भी थे, जो पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से चुने गए।


राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
पूर्व प्रधानमंत्री ने  23 अगस्त, 2019 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके पहले वह 1991, 1995, 2001, 2007 और 2013 में राज्य सभा के लिए चुने गए। वह 1998-2004 के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता और 2004-14 के दौरान पीएम के रूप में सदन के नेता भी रहे हैं।

 

 

 

National News inextlive from India News Desk