मुंबई (पीटीआई)। मिस्त्री एक मर्सीडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 3.15 बजे की है। वे मुंबई आ रहे थे। यह दुर्घटना सूर्या नदी पर बने पुल पर हुई। उनके साथ दो व्यक्ति और यात्रा कर रहे थे।
घायलों को शिफ्ट कराया गुजरात के अस्पताल में
रोड दुर्घटना में हुए घायलों में कार का ड्राइवर भी शामिल था। दोनों घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलाें को गुजरात के अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Business News inextlive from Business News Desk