लखनऊ (एएनआई)। कल्याण सिंह को प्रदेश की राजधानी में गंभीर बीमारी के उपचार के लिए संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में 4 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने शनिवार को अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें एसजीपीजीआई के आईसीयू में 4 जुलाई को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। संक्रमण तथा मल्टी ऑर्गेन फेल्योर की वजह से उनका निधन हुआ।


डायलिसिस तथा वेंटिलेटर पर थे कल्याण सिंह
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुबह उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की थी। कल्याण सिंह डायलिसिस पर थे। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हालचाल जाना था। कई बीजेपी नेता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश में तीन दिन के शोक की भी घोषणा की।

National News inextlive from India News Desk