धर्मिक स्थल उमरा जा रही थी बस
साऊदी सीमा के निकट दक्षिणी जॉर्डन में एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 14 फिलस्तीनी तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बस में सावर 36 अन्य लोग गंभीर रूप से घासल हो गए। जॉर्डन के असैन्य सुरक्षा अधिकारियों ने कल बताया कि अम्मान से करीब 320 किलोमीटर दक्षिण में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। घायलों की गंभीर हालत को मद्देनजर रखते हुए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का यह समूह उमरा की धार्मिक यात्रा के लिए साऊदी अरब जा रहा था। महत्वपूर्ण वार्षिक हज यात्रा और उमरा के लिए विश्व भर से लाखों मुस्लिम यहां आते हैं।

International News inextlive from World News Desk