कानपुर। Coronavirus Janta Curfew: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर करोनावायरस से लड़ने का निश्टय करते हुए पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया। संडे को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चले इस कर्फ्यू के दौरान पूरा देश अपने घरों के भीतर बंद रहा और covid-19 वायरस को फैलने से रोकने की जंग में शामिल हुआ। इस बंद का समर्थन कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी किया, और उन्होंने भी खुद को अपने घरों में कैद कर लिया। इस कर्फ्यू का एक भाग ये भी था कि शाम 5 बजे से करीब 5 मिनट तक सभी लोग अपने घर की खिड़की, बालकनी, छत या लॉन में आ कर ताली, थाली, शंख या घंटी बजायेंगे और इस तरह देश के नागरिकों की सुरक्षा, इलाज और खबरें पहुंचाने में जुटे सुरक्षाकर्मियों, चिकित्सकों और मीडिया कर्मियों का धन्यवाद करेंगे। इस काम में भी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन और सोनम कपूर जैसी सेलेब्स खूब साथ दिया। इन सभी ने इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।
रणवीर ने शेयर की इंस्टा स्टोरी और दीपिका की तस्वीर
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का। ये कपल पूरे दिन घर पर रहा और उसके रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घर की बालकनी में ताली बजाती दीपिका की तस्वीर शेयर की जो जम कर वायरल हो रही है। रणवीर ने इससे जुड़ी अपनी इंस्टा स्टोेरी भी शेयर की है।
विवेक ने बजाई घंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी मूवी के नायक फिल्म एक्टर विवेक ओबेराय ने भी अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने टेरेस पर परिवार के साथ घंटी बजाते नजर आ रहे हैं।
बच्चन परिवार का आभार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी तालियां बजा कर देश के नायकों का अभिनंदन किया। उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसमें वे पत्नी जया बच्चन, बहु एश्वर्या रॉय और पोती आराध्या के साथ मौजूद हैं। जया और ऐश भी घंटी बजा रही हैं।
वरुण के टेरेस पर बजे मंजीरे
हाल ही में अपनी सक्सेजफुल फिल्म स्ट्रीट डांसर की वजह से खुश वरुण धवन ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे घर के टेरेस पर हैं और उनकी फेमिली के कुछ मेंबर मंजीरे बजाते भी नजर आ रहे हैं।
सोनम की खुश तस्वीर
सोनम कपूर आहुजा जिन्होंने लंदन से वापसी के बाद खुद को घर में कैद करके सेल्फ आइसोलेट किया हुआ था एक पिक्चर शेयर की है। इस तस्वीर में वे शायद घर के लॉन में मौजूद हैं औऱ तालियां बजा रही हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk