कानपुर। न्यू ईयर पर हमसफर चुनने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बीती रात भारत लौट आए। हार्दिक के साथ उनकी मंगेतर नताशा स्टैंकोविक भी थी। इन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। हार्दिक जहां वही ड्रेस पहने नजर आए जो उन्होंने इंगेजमेंट में पहनी थी, वहीं नताशा रेड ड्रेस में काफी हाॅट लग रही थी। सगाई के बाद दोनों पहली बार सामने आए।

सगाई के बाद हार्दिक-नताशा की पहली तस्वीर आई सामने,विराट-अनुष्का भी न्यू ईयर मनाकर लौटे भारत

हार्दिक के साथ उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी थे। क्रुणाल भी अपनी पत्नी पंखुड़ी संग हार्दिक की इगेंजमेंट सेरेमनी का हिस्सा बने। बता दें यह सेरेमनी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी। हार्दिक अपने भाई और भाभी संग दुबई गए थे। जहां उन्होंने समंदर के बीचो-बीच क्रूज पर नताशा को रिंग पहनाई। खैर यह कपल अब भारत लौट चुका है।

सगाई के बाद हार्दिक-नताशा की पहली तस्वीर आई सामने,विराट-अनुष्का भी न्यू ईयर मनाकर लौटे भारत

हार्दिक के अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के बाद वापस लौटे। बता दें विराट पत्नी अनुष्का संग नए साल पर स्विटजरलैंड गए थे। विरुष्का ने वहीं पर न्यू ईयर मनाया। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। हालांकि विराट बीती रात पत्नी संग भारत आ गए हैं।

सगाई के बाद हार्दिक-नताशा की पहली तस्वीर आई सामने,विराट-अनुष्का भी न्यू ईयर मनाकर लौटे भारत

विराट ने अनुष्का के साथ मिलकर फैंस को इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर भी विश किया। इस छोटे से वीडियो में विराट कहते हैं कि आज वह इस पहाड़ वाली खूबसूरत जगह से अपने सभी फैंस को नए साल की बधाई देते हैं।

सगाई के बाद हार्दिक-नताशा की पहली तस्वीर आई सामने,विराट-अनुष्का भी न्यू ईयर मनाकर लौटे भारत

अनुष्का ने जिस तस्वीर को शेयर किया, उसमें विराट के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर और वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे। यानी कि इन सभी ने साथ में स्विटजरलैंड में नए साल का स्वागत किया।

सगाई के बाद हार्दिक-नताशा की पहली तस्वीर आई सामने,विराट-अनुष्का भी न्यू ईयर मनाकर लौटे भारत

भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल भी वैकेशन मनाकर वापस लौटे। बता दें राहुल बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी संग छुट्टी मनाने गए थे। इन दोनों को एक साथ बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

सगाई के बाद हार्दिक-नताशा की पहली तस्वीर आई सामने,विराट-अनुष्का भी न्यू ईयर मनाकर लौटे भारत

Cricket News inextlive from Cricket News Desk