मुंबई (एएनआई)। रक्षा बंधन प्यार और एकजुटता का त्योहार है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसे भाई-बहन बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्योहार भाई और बहन के बीच एक स्पेशल बॉन्ड का जश्न मनाने का त्योहार है। त्योहार की बात हो और बॉलीवुड का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई भाई-बहन हैं और अगर आप सोच रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने राखी कैसे मनाते हैं, तो आज हम आपको उन्हीं बॉलीवुड सिबलिंग्स के बारे में बताने जा रहे है वह राखी का त्योहार कैसे मनाते हैं।

सलमान खान और उनके भाई
सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए हमेशा से जाने जाते हैं और जब बात परिवार की आती है तो सलमान किसी भी मामले में पीछे नहीं रहते हैं। सलमान की बात करें तो उनकी दो बहनें हैं अलवीरा और अर्पिता। दोनों हर साल सलमान को राखी बांधती हैं और बदले में 'भाईजान' अपनी बहनों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

रिद्धिमा-रणबीर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सुर्खियों में कम ही रहती हैं लेकिन पिछले कुछ समय से कई टीवी शो में दिखाई दी। इसके साथ ही रिद्धिमा ने रणबीर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बहुत राज खोले हैं। इससे साफ पता चलता है कि बॉलीवुड की ये भाई-बहन की जोड़ी आपसे में कितना करीब है।

प्रियंका-सिद्धार्थ
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना डंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाई से बेहद प्यार करती है। प्रिंयका अपने भाई सिद्धार्थ से कम ही मिल पाती है। पिछले साल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, प्रिंयका ने कैप्शन में लिखा कि कि लगभग 5 साल के बाद उन्हें रक्षा बंधन के अवसर पर अपने भाई के साथ रहने का मौका मिला। प्रियंका के भाई होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं और प्रोफेशनल शेफ हैं। उनके पुणे में रेस्तरां हैं और वह अपनी बहन और मां के साथ फिल्में भी बनाते हैं।

कार्तिक - कृतिका
कार्तिक आर्यन अपनी बहन के काफी करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ मजेदार वीडियो बनाते नजर आते हैं। हर साल रक्षाबंधन पर कार्तिक अपनी बहन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और मजेदार कैप्शन देते हैं। कार्तिक के फैंस इसे पसंद भी करते है। कार्तिक की बहन कृतिका ने 2020 में अपना मेडिकल स्कूल समाप्त किया और उसी वर्ष राखी के अवसर पर, कार्तिक ने उसके साथ काफी प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा कि जब बहन डॉक्टर हो तो रक्षा की जिम्मेदारी भी उसकी। सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk