कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024: भारत के सबसे प्रेस्टीजियस अवार्ड में से एक दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड मंगलवार शाम को ऑर्गेनाइज किया गया। ये अवार्ड फंक्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुआ। जहां पर शाहरुख खान, शाहिद कपूर, नयनतारा, करीना कपूर खान, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी समेत कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। बात करें अवाॅर्ड की तो इस साल शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर और नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। ये अवार्ड उन्हें उनकी फिल्म 'जवान' के लिए मिला है।

Courtesy - Agency

इस अवार्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड के किंग खान और रानी मुखर्जी एक साथ ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते दिखें। दोनों ने पैपराजी को एक साथ कई पोज दिए।

Courtesy - Agency

इसके अलावा नयनतारा के लुक ने भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ चोकर पहना हुआ था वहीं उन्होंने अपने बालों को एक स्लीक बन में स्टाइल किया हुआ था।

Courtesy - Agency

एक्टर अनिल कपूर भी इस इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। अनिल ने कैमरे के सामने पैपराजी को कई पोज दिए।

Courtesy - Agency

बात करें एक्टर शाहिद कपूर की तो वो भी आल ब्लैक लुक में नजर आए। इवेंट के दौरान सबकी नजरें शाहिद के लुक पर टिक रह गई।

Courtesy - Agency

एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने इस इवेंट के लिए ग्रेइश-ब्लू कलर के सूट को चूज किया। इस सूट में आदित्य काफी ज्यादा हैंडसम नजर आए।

Courtesy - Agency

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस इवेंट के लिए एक डीप नेक अनारकली सूट पहना। करीना ने अपने लुक को चोकर नेकलेस और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk