(1) Bertie जिसे कछुओं का उसैन बोल्ट कहा जाता है। उसने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 0.28 मी/से (0.6 mph) की चाल से चलकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

(2) 78 साल की डेवन आर्टिस्ट एन एटकिन ने अपने 4 एकड़ के गॉर्डेन में 2042 जीनोम बनाकर रखे हैं। जीनोम एक तरह का जादुई बौने की मूर्ति होती है। एन कहती है कि, यहां 3 साल से लेकर 93 साल तक की एज ग्रुप के जीनोम मिल जाएंगे।

अजब-गजब विश्‍व रिकॉर्ड : कहीं मिलेगा सबसे तेज चलने वाला कछुआ,तो किसी के मुंह में 37 दांत
(3) 70 वर्षीय जॉन इवेंस के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। जॉन सबसे भारी कार को अपने सिर पर बैलेंस करने वाले शख्स हैं। उन्होंने 352 lb Mini को 33 सेकेंड तक अपने सिर के ऊपर रखा।

(4) जापान में पाया जाने वाला यह 9 साल का शिकारी कुत्ता काफी समझदार है। यह अपने पंजों से 1 मिनट में तकरीबन 14 बार बॉल को गोलपोस्ट में जाने से रोक लेता है।

(5) नाटिंघमशायर के गॉर्डनर पीटर ग्लेजब्रूक दुनिया की सबसे भारी गाजर उगाने वाले व्यक्ित बन गए हैं। उन्होंने 20 पाउंड की गाजर खेतों में उगाई है।

अजब-गजब विश्‍व रिकॉर्ड : कहीं मिलेगा सबसे तेज चलने वाला कछुआ,तो किसी के मुंह में 37 दांत
(6) पीटर ग्लेजब्रूक के नाम सबसे बड़ी पत्तागोभी उगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इस पत्तागोभी का वजन 27.48 किग्रा है। यही नहीं इसके पत्तों की लंबाई 6 फुट तक है।

(7) दुनिया के सबसे बड़े प्लकर हैं विंसेंट पिकिंगटन। सन 1980 में विंसेंट ने 90 सेकेंड में एक मुर्गे का छील दिया था। यही नहीं उनके नाम 7 घंटे 32 मिनट में 100 मुर्गों को छीलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

(8) 101 साल की हेलिंग के नाम सबसे उम्रदराज एबसेलर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। एबसेलर वो होते हैं जो रस्सियों के सहारे उल्टा ऊंची बिल्िडंगों से उतरते हैं।

अजब-गजब विश्‍व रिकॉर्ड : कहीं मिलेगा सबसे तेज चलने वाला कछुआ,तो किसी के मुंह में 37 दांत
(9) चीन में दुनिया का सबसे लंबा कपल रहता है। सुन मिंगमिंग की लंबाई जहां 7 फुट 8 इंच है, तो वहीं उनकी पत्नी की लंबाई 6 फुट 1 इंच है।

(10) जीसन अरनाल्डो दुनिया के सबसे बड़े पंजों वाले शख्स हैं। इनके पैर के राइट पंजे का साइज 1 फुट 3.79 इंच है और लेफ्ट पैर का साइज 1 फुट 3.59 इंच है। यह 26 नंबर का जूता पहनते हैं।

(11) भारत में निजामाबाद के आचार्य मकुनुरी ने दुनिया का सबसे बड़ा बॉलपेन बनाया है। इसकी लंबाई 18 फुट 0.5 इंच है।   

अजब-गजब विश्‍व रिकॉर्ड : कहीं मिलेगा सबसे तेज चलने वाला कछुआ,तो किसी के मुंह में 37 दांत
(12) भारत के बंगलुरु में रहने वाले 27 वर्षीय विजय कुमार सबसे ज्यादा दांतों वाले शख्स हैं। उनके मुंह में 37 दांत हैं।

Courtesy : dailymail.co.uk

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk