24 से सजेगा आबूलेन बाजार, ग्रीन दिवाली का देंगे संदेश

आबूलेन व्यापार संघ ने दीपावली मेले के लिए दी हरी झंडी

Meerut । लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार इस साल शहर के लोग आबूलेन पर दीपावली मेले का लुत्फ उठा पाएंगे। आबूलेन व्यापार संघ ने दीपावली मेले के लिए हरी झंडी देते हुए तैयारियां शुरु कर दी है।

24 से 28 तक सजेगा बाजार

दीपावली मेले के लिए व्यापारियों के बीच हुए मंथन के बाद कैंट बोर्ड ने अनुमति दे दी है। इसके साथ ही कैंट बोर्ड ने आबूलेन पर स्ट्रीट की मरम्मत का काम शुरु कर दिया है और डिवाइडर की रंगाई पुताई इस सप्ताह शुरु हो जाएगी। इसके बाद 24 से 28 अक्टूबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा।

ग्रीन दीपावली का देंगे संदेश

ईको दीपावली के साथ साथ इस बार आबूलेन व्यापार संघ मेले में बिजली बचाने और ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश देंगे। इसके लिए पूरे मेले की डेकोरेशन एलईडी लाइट से की जाएगी। इसके साथ ही मेले स्थल पर साफ सफाई के साथ ग्रीनरी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए आबूलेन पर इस बार लाइट के साथ ग्रीनरी के लिए गमलों और पौधों का इंतजाम किया जा रहा है।

आबूलेन पर दीपावली मेले की तैयारियां शुरु हो चुकी है। 24 से दीपावली मेला शुरु कर दिया जाएगा जो 28 तक चलेगा।

राजबीर सिंह, ज्वाइंट सेकेट्री