- अलका और मनु अत्री मेरठ में मनाएंगे दीपावली

Meerut। दिवाली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को हर कोई अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है। चाहे वो सेलीब्रिटी हो या आम इंसान। दीपावली त्योहार पर मिठाईयां और पटाखे सभी को याद आते हैं। सभी अपने घर पर जाते और दीपावली मनाते हैं।

दीपावली का त्योहार सबसे अच्छा लगता है। चारों तरफ रोशनी ही रोशनी होती है। घर में मिठाईयां, पकवान बनते हैं। मैं तो खूब मजे से दीपावली का त्योहार मनाती हूं। पटाखे छुड़ाने बहुत अच्छा लगता है।

-अलका तोमर

दीपावली सबसे अच्छा त्योहार होता है। बचपन से पटाखे छुड़ाने का बहुत शौक है। दीपावली पर सबसे ज्यादा अच्छा घर को सजाने में आता है। रंग बिरंगी लाइट, फूलमाला से घर के अंदर की डेकोरेशन करना। शाम को पूजा करने के बाद जमकर पटाखे छुड़ाता हूं।

-मनु अत्री

हर साल दीपावली का त्योहार अपने घर पर मनाता हूं। इस बार भी हम अपने घर पर ही दीपावली मनाएंगे। मैंने और मेरी मम्मी ने तय किया है कि इस बार अपने जवानों के हौंसले को बढ़ाने के लिए हम सोशल मीडिया के माध्यम से व अन्य माध्यम से उनको दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।

-प्रांशु कौशल

हम भी आम लोगों की तरह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ दीपावली सेलीब्रेट करते हैं। इस बार भी हमने अपने घर की सजावट की है व दीपावली की तैयारी की है। घर में विधि विधान के साथ पूजा का आयोजन किया जाएगा।

-मोनिका कोहली

इनसेट

कभी नहीं रहा घर से बाहर: हरिओम पंवार

अंतरर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि हरिओम पंवार का कहना है कि पिछली 40 सालों से मुझे याद है कि मैंने कभी भी दिवाली का त्योहार घर से बाहर नहीं मनाया। परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाना, खुशियां बांटना, बच्चों को दिवाली पर खुश होते देखने के मोह ने कभी त्योहार पर घर से बाहर कदम नहीं रखने दिया। पटाखे न चलाना और सोचता हूं कि कोई न चलाए। पर शायद ऐसा संभव नहीं है, बाजारवाद ने दिवाली के साथ पटाखों को जोड़ दिया है।