छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के विभिन्न कॉलेज और सरकारी स्कूलों में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मनाई गई। कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कई जगह प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विनर्स को मिला प्राइज

कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) चाईबासा में महात्मा गांधी की जयंती पर चले कार्यक्रमों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। क्विज में भूगोल की छात्रा रौशन तिर्की, राजनीतिक विज्ञान की सावित्री सिरका, दिनेश होनहागा, चित्रांकन में राजनीतिक विज्ञान के शीशपाल अल्डा, भूगोल के हरीशचंद्र महतो, राजनीतिक विज्ञान के कमलेश लागुरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ। शुक्ला माहांती, कुलानुशासक डॉ। एके झा, सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

भजनों की दी प्रस्तुति

वीमेंस कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती संयुक्त रूप से बुधवार को मनाई गई। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत के बाद संगीत विभागाध्यक्ष डॉ। सनातन दीप और उनकी छात्राओं द्वारा रघुपति राघव राजा राम भजन की प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ। नूतन चंद्रा, पूर्व प्राचार्या डॉ। पूर्णिमा कुमार, डॉ। रेखा प्रीति लता होरो का भाषण हुआ। छात्रा सुप्रिया ने गांधीजी पर अपने विचार व्यक्त किए। आरती कुमारी ने स्वरचित कविता पाठ किया। इस दौरान यहां आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

गांधी के चित्र पर माल्यार्पण

गोलमुरी एबीएम कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ। राजेंद्र भारती एवं एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ। आरके चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने गांधीजी का भजन सुनाया तथा सदभावना दौड़ में भाग लिया। मौके पर प्रोफेसर डी द्विवेदी, प्रोफेसर जेपी नारायण, नवनीत कुमार सिंह उपस्थित थे।

राष्ट्रपिता व शास्त्री की जयंती मनी

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कविता यादव द्वारा गांधीजी की एक स्वयं बनाई गई चित्र जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को भेंट की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल जीतेंद्र कुमार कमल अग्रवाल, अमर तिवारी, आनंद ओझा द्वारा गांधी से संबंधित बातों को रखा गया।

एलबीएसएम कॉलेज करनडीह

एलबीएसएम कॉलेज के एनीससी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ शुरू हुई । तत्पश्चात संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ। अमर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि कैंपस में एकल इस्तेमाल में आने वाले प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा और इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। राजकुमार सिंह ने कॉलेज के विकास की तारीफ़ करते हुए 6 सोलर लाइट देने की घोषणा की।

जिला प्रशासन का कार्यक्रम

जिला प्रशासन की ओर से बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मेनका सरदार, कुणाल षड़ंगी, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के भजनों की प्रस्तुति डॉ। सनातन दीप ने की। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर विभिन्न स्कूलों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रखंड स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्रों में डीएवी बिष्टुपुर के आदित्य स्वरूप, केजीबीवी घाटशिला की काजल सीट, मध्य विद्यालय अर्जुनबेड़ा गुड़ाबांधा की पूर्णिमा सबर, एनडी रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय चाकुलिया की बाल्ही बास्के, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर के अभिक षड़ंगी, मध्य विद्यालय डोमजुड़ी के मंजू दिगार, केजीबीवी धालभूमगढ़ की फुलमनी मुर्मू, केजीबीवी मुसाबनी की कापरा सोरेन, केजीबीवी पोटका की अर्चना माहली, मध्य विद्यालय माधवपुर की सावित्री महतो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भागाबांधी गणेश मुर्मू के नाम शामिल है।

चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

पीपुल्स अकादमी, न्यू बाराद्वारी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मनाई गई। समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त प्रबोध रंजन दास, पर्यावरणविद बुद्धेश्वर महतो, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा बापू पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नाटक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। इसे अलावा यहां पौधरोपण कार्य भी हुआ।

प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराइन परिसर को बुधवार को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया। इस दौरान टांगराईन पंचायत की मुखिया सुशीला मुंडा, ग्राम प्रधान मंगल पान, विद्यालय प्रबंधन समिति के सुराई मांझी, उ”वल मंडल, वार्ड मेंबर मंगला मांझी आदि उपस्थित थे।