-गांधी विचार समागम में कुर्बान ने कहा पाकिस्तान और इजरायल नाजायज मुल्क

PATNA: देश विभाजन से बापू खुश नहीं थे। इसीलिए उन्होंने आजादी का जश्न नहीं मनाया था और अपने सचिव से कहा था कि सभी को बता देना कि आज वह सबसे ज्यादा दुखी हैं। दुनिया में दो ही देश पाकिस्तान और इजरायल ऐसे हैं, जो नाजायज हैं। मजहबी उन्माद के कारण जन्मे पाकिस्तान का न कोई इतिहास है, न भूगोल। इसीलिए आजादी के मात्र 25 सालों के भीतर पाकिस्तान के टुकड़े हो गए। यह बातें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पटना में आयोजित गांधी विचार समागम के दूसरे दिन गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार कुर्बान अली ने कही। उन्होंने मौजूदा हालात पर किहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा जिंदा किए हुए है।

रोज मारे जा रहे हैं गांधी

देश के लिए गांधी विचार की जरूरत पर बल दिया, बोले- पिछले पांच वर्षो में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे साबित होता है कि हम गांधी की पूजा तो करते हैं, लेकिन उनके विचारों पर अमल नहीं करते हैं। गांधी ऐसी हरकतों के खिलाफ थे। इसीलिए गांधी रोज मारे जा रहे हैं। रोज सूली पर चढ़ाए जा रहे हैं। कुर्बान ने कहा कि गांधी की हत्या भी इसलिए कर दी गई थी कि वह सद्भाव के तहत पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपए देने जा रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका में पांच बार मार पड़ी

ख्यात चिंतक आलोक वाजपेयी ने कहा कि गांधी असंभव नहीं थे, क्योंकि उन्होंने खुद लिखा है कि मैंने जो किया है, उसे बच्चे भी कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में गांधी को पांच बार मार पड़ी। फिर भी उन्होंने प्रतिकार के लिए ¨हसा का सहारा नहीं लिया। विरोध किया, लेकिन अपने तरीके से। गुजरात से आए गांधी वादी मार्टिन भाई ने कहा कि गांधी छुआछूत के विरोधी और जाति व्यवस्था के समर्थक थे। इसके कारण दलितों में उनके प्रति बहुत गुस्सा है, जिसे नेताओं ने पैदा किया है।