मुंबई (मिड-डे)। ये हैं मुंबई के 10 जाने माने शानदार गणेशोत्सव पंडाल...

लालबाग चा राजा

लालबाग चा राजा मुंबई का सबसे पाॅपुलर गणेश चतुर्थी पंडाल है। वहां साल 1934 से ही गणेशोत्सव पर पंडाल सजाया जा रहा है। यहां ज्यादातर वीआईपी, इंडस्ट्रिलिस्ट्स और बाॅलीवुड सेलेब्स ही आते हैं।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

मुंबई चा राजा

मुंबई का बहुत पुराना और नामी पंडाल गणेश गली चा राजा है। इसे मुंबई चा राजा के नाम से भी लोग जानते हैं जिसे साल 1928 से हर साल इस उत्सव के लिए सजाया जाता है। इस साल यहां 92वीं गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

जीएसबी सेवा पंडाल

मुंबई का सबसे महंगा गणेश पंडाल जीएसबी सेवा पंडाल है। यहां हर साल 60 किलोग्राम से भी ज्यादा सोना और चांदी चढ़ता है। इसलिए इसे मुंबई के गोल्डन गणेशा के नाम से भी जानते हैं। यहां साल 1954 से ही हर साल गणेश चतुर्थी पर पंडाल सजाया जाता है।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

तेजूकाय चा राजा

तेजूकाय चा राजा मुंबई का एक और पाॅपुलर गणेश पूजा पंडाल है जो लाल बाग में ही है। पंडाल का नाम तेजूकाय ब्रिटिश साम्राज्य के एक व्यक्ति के नाम पर पड़ा है जो एक सिविल काॅन्ट्रैक्टर था।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

द चिंचपोकली चा चिंतामणी

इसे चिंचपोकली चा राजा के नाम से भी जाना जाता है। यहां साल 1920 से हर साल गणेशोत्सव के मौके पर पंडाल सजाया जाता है। ये पंडाल मुंबई के कई शानदार और खूबसूरत पंडालों में से एक है।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

पैरेल चा राजा

ये गणेश पंडाल नेयर पार्क में सजाया जाता है। इसे साल 1947 से हर साल सजाया जाता है। मालूम हो यहां कई सालों से इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव पंडाल सजाया जाता है। यहां की गणेश मूर्ति हर साल खड़ी हुई बनाई जाती है।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

द केटवाडि चा राजा

द केटवाडि चा राजा में भी साल 1959 से हर साल इस उत्सव के लिए पंडाल सजाया जाता है। ये पंडाल मुंबई के गिरगांव में हर साल सजता है। यहां साल 2000 में भगवान गणेश की करीब 40 फीट ऊंची मूर्ति रखी गई थी।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

द डोंगरी चा राजा

ये भी मुंबई के 10 टाॅप गणेशोत्व पंडाल में से एक है। इस साल यहां 81वीं गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। हर साल यहां गणेश मूर्ति किसी न किसी सामाजिक मुद्दे को उठाने के लिए ध्यान में रख कर बनाई जाती है।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

अंधेरी चा राजा

इस साल अंधेरी चा राजा यानी की गणेश भगवान को डिजाइनर धोती और शाॅल पहनाई गई है। उनके डिजाइनर वस्त्रों को हाॅलीवुड के एक डिजाइनर ने डिजाइन किया है। इस पंडाल में हर साल कई बाॅलीवुड सेलेब्स पूजा करने आते हैं।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

Ganesh Chaturthi 2019: यह आरती गाकर भगवान गणेश को करें प्रसन्न, पाएं मनोवांछित फल

ब्रांद्रा वेस्ट चा राजा

बांद्रा का गणेश पंडाल भी लोगों के बीच में काफी पाॅपुलर है। यहां हर साल भारत के जाने-माने मंदिरों में से किसी एक की काॅपी कर बनाई गई गणेश मूर्ति रखी जाती है। इस साल की थीम के लिए उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम को चुना गया है।

ganesh chaturthi 2019: ये 10 नामी मुंबई गणेशोत्सव पंडाल नहीं देखे तो क्या देखा

Ganesh Chaturthi 2019: घर पर इस तरह करें भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना व पूजन

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk