मुंबई (मिडडे)। भगवान गणेश का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने अपने हाथों से गणेश जी को बनाया फिर उसमें प्राण डाले। ऐसा ही कुछ फिल्म जगत की कुछ हस्तियां कर रही। इन सितारों ने बाहर से मूर्ति मंगवाने की बजाए घर पर ही इको फ्रेंडली गणेश जी बनाना बेहतर समझा।
रितेश देशमुख
बाॅलीवुड के चर्चित कलाकारों में से एक रितेश देशमुख मूलरूप से महाराष्ट्र के ही हैं, जहां गणपति का उत्सव काफी हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। रितेश हर साल अपने घर पर गणपति का उत्सव रखते हैं। चूंकि इस बार कोरोना के चलते बाहर उत्सव की अनुमति नहीं है। इसलिए रितेष ने घर पर ही गणपति की मूर्ति बनानी शुरु कर दी। पिछले साल भी रितेश ने घर पर ही गणपति बनाए थे।
दिया मिर्जा
एक्ट्रेस दिया मिर्जा की भी घर पर गणपति उत्सव मनाती हैं। इस बार उन्होंने भी बाहर से मूर्ति न मंगवाकर घर पर अपने हाथों से मूर्ति बनाना बेहतर समझा। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दिया मिर्जा मिट्टी से गणपति बनाती दिख रही हैं।
रिचा चढ्ढा
फिल्म एक्ट्रेस रिचा चढ्ढा भी इको फ्रेंडली गणेशोत्सव पर विश्वास करती हैं। इसलिए उन्होंने खुद इस साल इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बनाई। रिचा को हाथ में मूर्ति ले जाते हुए तस्वीर भी सामने आई है।
रित्विक धनजानी
टीवी एक्टर रित्विक धनजानी ने भी घर पर गणेश जी की मूर्ति बनवाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि रित्विक कैसे गणेश जी की मूर्ति बनाने में मगन हैं।
करण वाही
रित्विक के साथ एक और टीवी एक्टर करण वाही भी घर पर गणपति को आकार दे रहे हैं। उन्होंने भी इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।
जूही परमार
टीवी का सबसे चर्चित चेहरा रही एक्ट्रेस जूही परमार ने भी घर पर गणपति बनाए। इसकी तस्वीरें भी जूही ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वह अपनी बेटी के साथ बप्पा की मूर्ति बनाने में व्यस्त दिखी।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk