-आलमगिरीगंज में सुंदर झांकियों की लगाई गई प्रदर्शनी

-पांडालों में हुआ भजन संध्या का आयोजन, भाव-विभोर हुए श्रोता

बरेली: नाथ नगरी में जगह-जगह भगवान गणेश की मूर्तियां पंडालों में स्थापित की गई हैं। यहां सुबह-शाम आरती के बाद देर रात तक जागरण और भजन संध्या का दौर चल रहा है।

श्री गणेश महोत्सव समिति के बैनर तले मराठा बुलियन एसोसिएशन के तत्वावधान में बाबूराम धर्माशाला आलमगिरिगंज में झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया। जहां देर रात तक भक्ति गीतों पर देव रूप सजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

8 को होगा विसर्जन

संस्था के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि पांच सितंबर की शाम पांच बजे सत्यनायण कथा के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। 8 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशरथ मराठा, तानाजी राव मराठा, निखिलेश मिश्रा, डब्बू अग्रवाल, पिंटू गोयल, अजय गुप्ता, मनोज, विशाल मराठा, विनय मराठा आदि मौजूद रहे।

लगाए बप्पा के जयकारे

विहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पर श्री गणेश महोत्सव का का आयोजन हुआ। शाम को राजेंद्र गुलाटी द्वारा भजन संध्या में भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। यहां पर विकास मेहरोत्रा, अमित प्रसाद, नीरज टंडन, डॉ। राजीव रस्तोगी, नारायण दास, विवेक कक्कड़, मनोज कक्कड़, नितिन मेहरोत्रा, कैलाश चंद्र शर्मा, सिकंदर रस्तोगी, सिद्धांत, पं। मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

भजन सुन झूमे श्रोता

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कटरा मानसराय में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बनाए रखा। देर रात तक भक्तजन भक्ति-भाव में गोता लगाते नजर आए। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह सुभाषनगर, चौकी चौराहा आदि स्थानों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां गणेश वंदना के समय भक्तों की भीड़ देखी जाती है।