गंगाजल आने के बाद भी नसीब नहीं हो पा रहा था पेयजल

- दो योजनाओं को मिली है अलग-अलग स्वीकृति जल्द शुरु होगा काम

-

आगरा। गंगाजल तो आ चुका है, लेकिन लोगों को नसीब नहीं हो पा रहा है। इसका प्रमुख कारण शहर में पेयजल वितरण के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर न होना है। लेकिन, अब जल्द ही लोगों को पेयजल मुहैया हो सकेगा। शासन से 197 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो सकेगा। इससे दो लाख की आबादी को पेयजल नसीब हो सकेगा।

दो अलग-अलग डीपीआर को मिली स्वीकृति

मंगलवार को भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर इस डीपीआर के स्वीकृति होने की जानाकरी दी। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग डीपीआर को शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसमें बोदला क्षेत्र के लिए 127.95 करोड़ और शाहगंज क्षेत्र के लिए 69.37 करोड़ की है। इसमें टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो सकेगा। इस योजना को पूरा होने में एक वर्ष का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बोदला गढ़ी भदौरिया, राममोहन नगर क्षेत्र में पेयजल वितरण का सिस्टम बन जाएगा और चार पुराने जोनल पम्पिंग स्टेशन रकाबगंज, शाहगंज, केशव कुंज और कोतवाली का रीकंस्ट्रक्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा तीन ओवर हैड टैंक और 3 सीडब्ल्यूआर का नया निर्माण एवं एक फीडर मेन लाइन कमला नगर क्षेत्र हेतु किया जाना प्रस्तावित है।

127.95 करोड़ ये होंगे काम

कृष्णा कॉलोनी, बैनारा फैक्टरी के पीछे की आबादी, आनंद नगर, चाणक्यपुरी, कृष्णापुरी, जगदीशपुरा, अम्बेडकर पार्क, सुलहकुल नगर, बीघानगर, बोदला हॉस्पिटल आबादी, तार फैक्टरी के आसपास का एरिया, गोकुल नगर, चन्दन नगर में इन्फ्रास्टक्चर तैयार किया जा सकेगा। इसमें एक 2200 किली। का जलाशय और 600 किली। जैडपीएस भी शामिल है।

यहां भी होंगे काम

आवास विकास पूर्वी, पुराना बोदला, आवास विकास सेक्टर, सुभाष पुरम क्षेत्र, राम मोहन नगर, राहुल नगर, रामनगर, शीलाकुंज, त्रिवेणी कुंज, भगवती विहार, शीतल कुंज, मथुरिया एस्टेट, दुर्गा विहार, कंचन विहार, अब्बास नगर, नई आबादी बोदला आदि क्षेत्र में भी काम किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा 2100 किली। का जलाशय और 550 किली। जैडपीएस का निर्माण भी शामिल है।

69.37 करोड़ में होंगे ये काम

दूसरी योजना 69.37 करोड़ की है, जो शाहगंज क्षेत्र के लिए है। इस योजना के तहत राम नगर, अलबतिया, कलाकुंज, केदार नगर, जवाहरपुरम, बालाजीपुरम, मारुति एस्टेट, आजमपाड़ा में काम होगा। इस इलाके में चार ओवर हैड टैंक और दो सीडब्ल्यूआर का नया निर्माण होगा। प्रेमनगर, मारुति एस्टेट, श्यामनगर, विनय नगर, गूलर का नगला, नयी आबादी, प्रेम नगर, कृष्णा नगर, मनीष नगर, रॉयल एस्टेट कॉलोनी, शिव विहार कॉलोनी आदि में काम होंगे।

बॉक्स में

कमला नगर क्षेत्र हेतु एक 6 किमी। लम्बी फीडर मेन लाइन तथा 1000 किली। क्षमता के जैडपीएस का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इससे 9500 परिवार लाभान्वित हो सकेंगे।

इन स्थानों पर बनाए जाने हैं नए जलाशय

1. कोतवाली - 1000 किली।

2. रकाबगंज - 4300 किली।

3. शाहगंज - 4500 किली।

4. केशवकुंज - 1900 किली।

प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रेसवार्ता में विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, बृजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क प्रमुख केके भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सुनील करमचन्दानी, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष अलौकिक उपाध्याय, सियाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा, दिलीप खंडेलवाल, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।