छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: शहर के नन कंपनी एरिया में एक ओर डस्टबिन धूल फांक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के लोग डस्टबिन नहीं होने से रास्तों, पार्क में गंदगी फैला रहे हैं। अगर वहां डस्टबिन होता तो इलाके की इतनी खराब स्थिति नहीं होती। यह कहना है दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के साथ तस्वीर शेयर करने वाले लोगों का। साथ ही लोग यह अपील भी कर रहे हैं कि उनके इलाके में भी नगर निकाय डस्टबिन लगवा दे। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट और रेडियो सिटी 91.1 ने मिलकर शहर के लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से 'बिन में फेंक अभियान' चला रहा है। अभियान के पांचवें दिन रविवार को शहर के भिन्न इलाकों के लोगों ने व्हाट्सएप से अपने इलाके में डस्टबिन नहीं होने और इससे हो रही गंदगी की तस्वीरें शेयर की।

1. बारीडीह में स्वर्णरेखा तक पर बना डंपिंग स्टेशन

शहर के बारीडीह इलाके में स्वर्णरेखा तट को ही लोगों ने डंपिंग यार्ड बना डाला है। नदी किनारे लगा कूड़ा धीरे-धीरे नदी में पहुंचकर नदी को दूषित कर रहा रहा है। बारीडीह में दो से तीन दिन में कूड़ा उठाया जात है। इलाके में डस्टबिन न रखा होने के कारण लोग स्वर्णरेखा के तट पर ही कूड़ा फेंक रहे है।

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन कुछ माह से नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। इससे मजबूरन लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। बारीडीह नदी किनारे का एक उदाहरण है, पूरे शहर इस तरह के अनेक उदाहरण मिल जाएंगे।

तीरथराज महतो बारीडीह

2. डस्टबिन न होने से कूड़े में तब्दील हुई सड़कें

शहर के मानगो नगर निगम का भी यहीं हाल है। मानगो-आजाद बस्ती रोड में नेचर पार्क पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इस स्थान पर डस्टबिन न होने से मार्निग वाकर कूड़ा फेंक देते हैं। इससे नेचर पार्क में टहलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मानगो नगर निगम को चाहिये कि शहर में जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है, उन जगहों को चिन्हित किया जाये

मैं रोज सुबह नेचर पार्क टहलने जाता हूं, लेकिन पार्क के बाहर पड़ी गंदगी से मार्निग वाकर को दिक्कत होती है। सुबह उसी कूड़े में एक प्लास्टिक बिनने वाला प्लास्टिक चुन रहा था।

पवन कुमार, आजाद बस्ती मागनो

3. नामदा बस्ती छट घाट बना कूड़ा घर

शहर के नामदा बस्ती रो नंबर 10 में बने छठ पूजा के घाट को ही कूड़ादान बना दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां पर सफाई के लिए बकेट लगाये गये थे लेकिन जो अब पूरी तरह टूट चुके है। जिसके बाद क्षेत्र में डस्टबिन नहीं रखा गया, क्षेत्र में नियमित उठान न होने से लोगों ने पूज के लिए बनाये गये छठ घाट को ही कूड़ा घर बना दिया है।

अब छठ पूजा के लिए घाट बनाने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन क्षेत्रीय लोग अभी तक कुछ बोल नहीं रहे है। लेकिन छठ पूजा के लिए घाट गंदा पड़ा है। जेएनएसी अधिकारियों से निवेदन है कि घाट पर एक डस्टबिन लगाया जाये जिससे लोग कूड़ा डाल सके।

रेखा सिंह, नामदा बस्ती गोलमुरी

4. साकची बाजार में कूड़ा का अंबार

साकची बाजार में सब्जी मंडी के निकट खाली प्लाट में लोगों ने कूड़े का अंबार लगा लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी कूड़ा नहीं उठाते है, उनका कहना है कि कूड़ा उठाव एजेंसी के लोग करेंगे, जिससे पूरी गंदगी फैली हुई है। एक दो दिन सफाई के बाद फिर से कूड़ा लोग डाल देते है।

जब साकची इलाके में सफाई नहीं है, तो अन्य स्थानों में कैसे होगी। यहां से चंद कदम पर जेएनएसी कार्यालय है, लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों को बाजार की साफ-सफाई की कोई चिंता नहीं है। डस्टबिन रखा होने से लोग बिन में ही कूड़ा डालेंगे।

जीतू विश्वकर्मा, साकची