यह भी जानें

-400 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है डेली

-3 करोड़ का बजट हुआ फाइनल

इतने देने होंगे रुपए

50 रुपए -लोअर या मिडिल फैमिली-

100 रुपए -अपर फैमिली

100 से 1000 रुपए- कामर्शियल एरिया

-सभी वार्डो में काम करने को तीन संस्थाओं को दी गई जिम्मेदारी

-इंदौर-गुजरात की तर्ज पर लागू की जाएगी व्यवस्था

बरेली: अब आपको सुबह जल्दी उठकर घर से बाहर कूड़ा फेंकने नहीं जाना होगा और न ही आपको डस्टबिन ढूढ़ने के लिए इधर-उधर भटकना होगा क्योंकि नगर निगम 15 दिसंबर से आपके घर यानि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने आएगा। इसके लिए लोअर और मिडिल क्लास फैमिलीज को 50 रुपए देने होंगे। जबकि अपर क्लास फैमिलीज से 100 रुपए पर मंथ लिया जाएगा।

चार प्वॉइंट्स पर होगा कलेक्शन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तीन संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है। जो कूड़ा निस्तारित करने के लिए चार स्थानों पर कलेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर के किला गैराज, सीआई पार्क गैराज, बिहार मान नगला और स्वाले नगर के डलावघर में कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। फिर यहां से कूड़ा अलग-अलग कर शहर के बाहर उसे निस्तारित किया जाएगा। वहीं व्यवस्था को बेहतर तरीके के संचालित करने के लिए 80 वार्ड को चार जोन में बांटा गया है। इसमें एक जोन में 20-20 वार्ड को शामिल किया गया है।

प्राइवेट एजेंसी को ठेका

कूड़ा कलेक्शन के लिए तीन प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिया गया है। जो जोन वाइज कूड़ा कलेक्शन करेंगी। जोन वन और टू से दिल्ली स्थित द्वारिका की आयुषी हाइपेजन एंड केयर प्राइवेट लिमिटेड, जोन थ्री से दिल्ली स्थित पालम रोड की पात्था और जोन फोर से बरेली स्थित कैंट की आनंद नारायण एजेंसी को कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है।

658 कबाड़ी जाएंगे घर-घर

नगर निगम ने 108 कबाड़ी और 550 कूड़ा बीनने वालों को घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए हायर किया है। इनके साथ 20 नवम्बर को गांधी उद्यान में मीटिंग की गई थी जिसमें इन्हें एजेंसी के अंडर में काम करने के लिए तैयार किया गया। वहीं कूड़ा कलेक्शन में लगने वाले कबाडि़यों के नाम, मोबाइल नंबर और पता निर्धारित प्रोफार्मा में इंट्री की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन तक पहुंचा जा सके। इनको यूनीफार्म भी दी जाएगी।

एक घर से मिलेंगे 51 रुपये

नगर निगम कार्यदायी संस्थाओं को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के एवज में रुपए देगी। यह रुपये प्रत्येक माह 51 रुपये प्रति घर से देगी। जिसमें वे कूडा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों के पारिश्रमिक, गाडि़यों के रख रखाव आदि पर खर्च करेंगे।

कूड़ा उठाने के लगेंगे 400 रिक्शा

नगर निगम के प्रत्येक दिन शहर से 400 मिट्रीक टन कूड़ा उठाता है। इसके लिए 190 गाडि़यां लगाई गई हैं। वहीं शहर से कूड़ा उठाने के लिए 400 रिक्शा लगाएगा। इसके लिए 200 और रिक्शा बनवाया जा रहा है। इन रिक्शों से सुबह-शाम डोर टू डोर कूड़ा का कलेक्शन किया जाएगा।

पहले फेल हुआ था डीटूडी

दो अक्टूबर 2014 को शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू हुई थी। शुरुआत में पांच एजेंसियां लगाई गई थीं। साल 2016 में नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण का काम कर रही एजेंसियों को हटाकर हरी-भरी संस्था को दे दिया, जो काम नहीं कर पाई। इससे धीरे-धीरे पूरी योजना दम तोड़ दिया। हालांकि कुछ पार्षदों ने अपने वार्डो में प्राइवेट काम करना शुरू कर दिया।

15 दिसंबर से डोर टू डोर कू ड़ा कलेक्शन किया जाना शुरू होगा। इसके लिए तीन संस्थाओं को जिम्मेदारी गई है। इसके लिए तीन करोड़ रुपए की बोर्ड से स्वीकृति भी हुई है।

-संजीव प्रधान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी