नई दिल्ली (एएनआई)। बिजनेसमैन गौतम अडानी शुक्रवार को फोर्ब्स की विश्व की रियल-टाइम अरबपतियों की टॉप 20 लिस्‍ट से बाहर हो गए और उन्हें 22वें स्थान पर रखा गया। गौतम अडानी की संपत्ति में 21.77 फीसदी या 16.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर उद्योगपति की मौजूदा नेटवर्थ 581.1 अरब डॉलर थी, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 82 अरब डॉलर थी। गुरुवार को, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, जो बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी से आगे निकलने के बाद 2023 के लिए फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में 10वें स्थान पर थे, अब फिसलकर 15वें स्थान पर आ गए।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
फोर्ब्स के मुताबिक, गुरुवार की सुबह अंबानी 84.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अडानी को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर भारतीय बन गए। हालांकि, फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में टॉप पर फ्रांसीसी लक्जरी फैशन की दिग्गज कंपनी लुई वुइटन के संस्थापक और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी की गिरावट अडानी समूह पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें अडानी पर धोखाधड़ी, स्टॉक हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया था।

27.47 प्रतिशत गिरे शेयर
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अडानी समूह की प्रमुख फर्म, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार सुबह 27.47 प्रतिशत गिरकर 1,143.50 रुपये पर आ गए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, केवल पांच दिनों में, इसमें 1,926.55 रुपये से अधिक या 62 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

Business News inextlive from Business News Desk