- जीडीए ने हर माह आवास अलॉटमेंट के लिए की व्यवस्था
- शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, पूरे छह माह चलेगी प्रॉसेस
- 500 रुपए देना होगा इंफॉर्मेशन ब्रॉशर के लिए अमाउंट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अपना घर हो, गाड़ी हो और परमेंट जॉब हो, तब जाकर जिंदगी आराम से गुजरती है। जॉब और गाड़ी तो आपको अपनी मेहनत से हासिल हो भी जाएगी, लेकिन आशियाना हासिल करने में लोगों की जिंदगी बीत जाती है। मगर अब अपने आशियाने का ख्वाब सजाए लोगों के ख्वाब जीडीए पूरा करेगा। उन्हें अपना आशियाना किस्तों में पैसे अदा कर मिल जाएगा। खास बात है कि अपने आशियाने का सेलेक्शन जेब को देखते हुए किया जा सकेगा। इसके लिए गोरखपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने प्रॉसेस शुरू कर दी है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स जीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर अपने ख्वाब पूरे कर सकेंगे। लॉकडाउन के बाद जीडीए ने हर माह अलॉटमेंट कराने की व्यवस्था की है, जिससे चाहने वालों को उनका आशियाना जल्द से जल्द मिल जाए।
हर माह अलॉटमेंट
आशियाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को अपने सपनों के आशियाना अगले माह ही मिल सकता है। बस उन्हें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फार्मेल्टी पूरी करनी है। जीडीए की व्यवस्था के तहत महीने की 5 तारीख कर आने वाले अप्लीकेशन की लॉटरी हर माह की 7 तारीख को निकाली जाती है। इसमें अलॉटेड व्यक्ति अपनी बाकी प्रॉसेस कंप्लीट कर अपने घर को टेक ओवर कर सकता है। वहीं जिनकी लॉटरी नहीं निकलती है, उन्हें अगले माह के लिए इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं अगर कोई पहले माह में रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गया है, तो वह अगले माह रजिस्ट्रेशन कराकर लॉटरी का हिस्सा बन सकता है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और प्रॉसेस 31 मार्च 2021 तक के लिए ओपन कर दी गई है। इस पीरियड में कोई भी जीडीए की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। डीटेल्ड इंफॉर्मेशन के साथ रूल्स एंड रेग्युलेशन जीडीए की वेबसाइट पर अवेलबल है। इंफार्मेशन ब्रॉशर भी 500 रुपए पेमेंट कर जीडीए की वेबसाइट से हासिल किया जा सकता है।
कहां है घर पाने का मौका
स्कीम - विकास नगर आवासीय योजना
कैटेगरी - एलआईजी सेकेंड
संख्या - 2 भवन
मूल्य - 2362168
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 236217
अलॉटमेंट फीस - 354325
अवशेष राशि - 1771626
स्कीम - राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना
कैटेगरी - एलआईजी
संख्या - 4
मूल्य - 2064435
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 206444
अलॉटमेंट फीस - 309665
अवशेष राशि - 1548326
स्कीम - लेक अपार्टमेंट व्यू
कैटेगरी - 3 बीएचके
संख्या - 50
मूल्य - 4995000
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 499500
अलॉटमेंट फीस - 1248750
अवशेष राशि - 3246750
स्कीम - लेक अपार्टमेंट व्यू
कैटेगरी - 2 बीचएचके
संख्या - 2
मूल्य - 4025000
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 402500
अलॉटमेंट फीस - 1006205
अवशेष राशि - 2616250
स्कीम - लोहिया इनक्लेव फेज सेकेंड
कैटेगरी - 1 बीएचके टाइप-1
संख्या - 130
मूल्य - 1850000
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 185000
अलॉटमेंट फीस - 462500
अवशेष राशि - 1202500
स्कीम - वसुंधरा इनक्लेव फेज 1
कैटेगरी - एमआईजी 2 बीचएचके
संख्या - 1
मूल्य - 6618476
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 661848
अलॉटमेंट फीस - 1654619
अवशेष राशि - 4302009
स्कीम - वसुंधरा इनक्लेव फेज 1
कैटेगरी - एमआईजी 2 बीचएचके
संख्या - 2
मूल्य - 6540832
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 654083
अलॉटमेंट फीस - 1635208
अवशेष राशि - 4251541
स्कीम - वसुंधरा इनक्लेव फेज 2
कैटेगरी - एमआईजी 3 बीएचके
संख्या - 3
मूल्य - 5912116
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 591212
अलॉटमेंट फीस - 1478029
अवशेष राशि - 3842875
स्कीम - वसुंधरा इनक्लेव फेज 2
कैटेगरी - एमआईजी 3 बीएचके
संख्या - 2
मूल्य - 5966364
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 596636
अलॉटमेंट फीस - 1491591
अवशेष राशि - 3878137
स्कीम - वसुंधरा इनक्लेव फेज 2
कैटेगरी - एमआईजी 3 बीएचके
संख्या - 2
मूल्य - 5984010
रजिस्ट्रेशन अमाउंट - 598401
अलॉटमेंट फीस - 1496003
अवशेष राशि - 3889606
वेबसाइट - द्धह्लह्लश्चह्य://www.द्दड्डिद्दद्मश्च.श्रह्मद्द/
हेल्पलाइन नंबर - 0551- 22030132, 18001202246
इंपॉर्टेट डेट्स -
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट - 26 माई 2020
लास्ट डेट - 31 मार्च 2021
लॉटरी - हर माह की 7 तारीख
जीडीए की डिफरेंट आवासीय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 31 मार्च 2021 इसकी लास्ट डेट है। हर माह की 7 तारीख को ड्रॉ निकाला जाएगा। नया रजिस्ट्रेशन कभी भी कराया जा सकता है, इसका ड्रॉ अगले माह की 7 तारीख को होगा।
- राम सिंह गौतम, सेक्रेटरी, जीडीए