कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Geeta Kapur Birthday: कोरियोग्राफर गीता कपूर को कई लोग गीता मां कहकर बुलाते हैं। फिर चाहें वो उनके स्टूडेंट रहे हो या नही। उनसे कभी मिले भी हो या नही। और कुछ ऐसा ही रिश्ता है गीता कपूर और फराह खान का। जिन्हें गीता फरहा मां कहकर बुलाती हैं। गीता ने 16 साल की उम्र में फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया। लेकिन ये तो उन्हें भी नहीं पता था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि वो पूरे बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाएंगी।

कई सुपरहिट फिल्मों के किया कोरियोग्राफ
गीता ने फराह के कोरियोग्राफर ग्रुप में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के ज्वाइन किया और फिल्म 'कुछ कुछ होता है,' 'कल हो ना हो,' 'ओम शांति ओम' जैसी तमाम फिल्मों को असिस्ट किया। यहीं नहीं छोटे पर्दे पर गीता लगभग हर डांस रियलिटी शो की जज रह चुकी है। अब बात करें गीता की लव लाइफ की तो उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा पर गीता ने कभी इन अफवाहों को हवा नहीं दी और आज भी वो सिंगल हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk