कपड़े
भाई वैसे भी लड़कियों को कपड़ो का बेहद शौक होता है। मनुस्मृति में लिखा हुआ है कि जिस घर में पुरूष अपनी घर की महिलाओं को अच्छे कपड़े गिफ्ट करता है उस घर पर भगवान का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है। कहा गया है कि उस घर में सुख-शांति का वास हमेशा रहता है और परीवारवालों को सभी कामों में सफलता भी हासिल होती है। कहते है कि जिस घर में महिलाएं गंदे कपड़े पहनती हैं उस घर से लक्ष्मी रूठ जाती है।
रक्षाबंधन पर बहन को यह 3 गिफ्ट दिया तो मिलेगी सक्‍सेस
गहने
गहने और महिलाओं के बीच के प्यार से हम सब वाकिफ है। अब तो भाई शास्त्र भी कहते है कि महिलाओं को गहने गिफ्ट करने चाहिए। मनु स्मृति के अनुसार जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े पहन कर और गहने पहनकर सुंदर ढ़ंग से तैयार रहती हैं वहां वर देवताओं का वास होता है। ऐसे घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बना रहती है।

सम्मान करें
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख कई बार किया गया है कि महिलाओं का सम्मान करें। उनसे प्रेम और आदर के साथ पेश आए। मनुस्मृति में कहा गया है कि जिस घ में महिलाओं से बुरा व्यवहार किया जाता है उस घर से लक्ष्मी रूठ जाती है और वहां पर दरिद्रता का वास हो जाता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk