कैरोसिन डालकर लगाई आग

थाना सदर के मधुनगर निवासी अनीता(19 साल) पुत्री सत्यप्रकाश ने ट््यूजडे रात करीब ढाई बजे कमरे में कैरोसिन डालकर आग लगा ली। अनीता की चीख-पुकार सुनकर मां सावित्री दौड़कर ऊपर पहुंची। देखा बेटी के शरीर में आग की लपटें निकल रही हैं। आग इतनी भंयकर थी कि मां सावित्री चाहकर भी उसके पास नहीं जा सकी। कॉलोनी के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया।

दो भाइयों में अकेली

रात में खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन सीरियस कंडीशन में अनीता को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि पिता सत्यप्रकाश आर्मी से रिटायर हैं। दो बेटों और अकेली बेटी अनीता थी। दोनों लड़कों की शादी हो चुकी हैं। लड़की ने भी पढ़ाई पूरी कर ली थी। परिजन लड़की की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे।

छोटी हाइट बनी प्राब्लम

पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि बेटी अनीता की शादी के लिए कई रिश्ते देखे गए, लेकिन लड़के वाले अनीता को देखने के बाद रिजेक्ट कर देते थे। जिसका मेन रीजन बेटी की लंबाई थी। उसकी हाइट पांच फुट थी। बेटी के दिल में बैठ गया था कि उसकी वजह परिवार के सभी लोग परेशान हैं। इसके चलते उसने खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया।

रामसुरेश यादव-सीओ सदर

कम हाइट के चलते लड़की परेशान थी। परिवार के लोगों ने कई रिश्ते देखे लेकिन सभी जगह से मना हो गया था।